Dahi Muli Ke Sath Khana Chahiye: सर्दियों में मूली काफी पसंद की जाती है. इसका इस्तेमाल अचार, पराठे या सब्जी बनाने के लिए किया जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग मूली के पराठे खाते हैं, जिसके साथ अक्सर बटर, प्याज या दही भी सर्व किया जाता है. कई लोग चाय या सब्जी के साथ भी मूली के पराठे खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि मूली के साथ या बाद में कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए? इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है तो आइए इस लेख में मूली के साथ न खाए जाने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं. साथ ही, आचार्य बालकृष्ण जी से यह भी जानते हैं कि क्या मूली के साथ दही नहीं खाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Homemade Chutney: इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और स्वाद भी, ट्राई करें Amla की 5 स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में हो जाएगी रेडी
मूली के साथ इन चीजों को ना खाएं | Radish Eating Combination
दही- आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक मूली के पराठे के साथ दही नहीं खाना चाहिए. हालांकि, दही और पराठे का कॉम्बिनेशन सर्दियों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कॉम्बो है. लेकिन मूली के साथ इसे कम ट्राई करें, क्योंकि इससे पेट पर बुरा असर पड़ता है और कब्ज या गैस बनने की समस्या पैदा हो सकती है.
दूध- आयुर्वेद में मूली और दूध को साथ खाने की मनाही है. इसलिए पराठे के साथ भी इसे ना खाएं, क्योंकि अगर इन दोनों चीजों को साथ खाते हैं तो स्किन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.
खीरा- मूली के पराठे के साथ खीरे बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. खीरे में मौजूद विटामिन सी मूली के विटामिन सी को कम कर देता है.
खट्टे फल- मूली के साथ बिल्कुल भी खट्टे फल ना खाएं, खासतौर पर संतरा. इससे पेट में जलन या गैस बनने की परेशानी हो सकती है.
करेले की सब्जी- मूली के पराठे के साथ करेले की सब्जी भी न खाएं, क्योंकि इसके साथ खाने से हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है. करेले और मूली का कॉम्बिनेशन बहुत ही बेकार माना जाता है.
किन लोगों को मूली नहीं खानी चाहिए?
कुछ लोगों को मूली खाने से परहेज करना चाहिए. कई मामलों में मूली हेल्थ के लिए जहर बन सकती है. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
- थायराइड के मरीज को मूली नहीं खानी चाहिए.
- एसिडिटी और गैस की समस्या वाले परहेज करें.
- किडनी स्टोन के मरीज ना करें सेवन
इसे भी पढ़ें- World Hello Day 2025: सुबह किसी को गुड मॉर्निंग भेजने के लिए बेस्ट हैं ये 15 संदेश, इस तरह कहें हैलो, दिन की होगी अच्छी शुरुआत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
10 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
10 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
12 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
13 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines