क्या आप भी मूली के पराठों के साथ दही का करते हैं सेवन? एक्सपर्ट ने कहा बन सकता है आपके लिए जहर

Radish Eating Combination: इस मौसम में मूली काफी पसंद की जाता है. लेकिन क्या आपको पता है इसके साथ कुछ चीजें बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो हेल्थ को नुकसान हो सकता है.

Muli Khane Ke Fayde aur Nuksan

मूली खाने के बाद इन चीजों को नहीं खानी चाहिए, Image Credit- Freepik

Dahi Muli Ke Sath Khana Chahiye: सर्दियों में मूली काफी पसंद की जाती है. इसका इस्तेमाल अचार, पराठे या सब्जी बनाने के लिए किया जाता है. हालांकि, ज्यादातर लोग मूली के पराठे खाते हैं, जिसके साथ अक्सर बटर, प्याज या दही भी सर्व किया जाता है. कई लोग चाय या सब्जी के साथ भी मूली के पराठे खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि मूली के साथ या बाद में कुछ चीजें नहीं खानी चाहिए? इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है तो आइए इस लेख में मूली के साथ न खाए जाने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं. साथ ही, आचार्य बालकृष्ण जी से यह भी जानते हैं कि क्या मूली के साथ दही नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

मूली के साथ इन चीजों को ना खाएं | Radish Eating Combination

दही- आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक मूली के पराठे के साथ दही नहीं खाना चाहिए. हालांकि, दही और पराठे का कॉम्बिनेशन सर्दियों का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला कॉम्बो है. लेकिन मूली के साथ इसे कम ट्राई करें, क्योंकि इससे पेट पर बुरा असर पड़ता है और कब्ज या गैस बनने की समस्या पैदा हो सकती है.
दूध- आयुर्वेद में मूली और दूध को साथ खाने की मनाही है. इसलिए पराठे के साथ भी इसे ना खाएं, क्योंकि अगर इन दोनों चीजों को साथ खाते हैं तो स्किन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं.
खीरा- मूली के पराठे के साथ खीरे बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. खीरे में मौजूद विटामिन सी मूली के विटामिन सी को कम कर देता है.
खट्टे फल- मूली के साथ बिल्कुल भी खट्टे फल ना खाएं, खासतौर पर संतरा. इससे पेट में जलन या गैस बनने की परेशानी हो सकती है. 
करेले की सब्जी- मूली के पराठे के साथ करेले की सब्जी भी न खाएं, क्योंकि इसके साथ खाने से हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है. करेले और मूली का कॉम्बिनेशन बहुत ही बेकार माना जाता है. 

किन लोगों को मूली नहीं खानी चाहिए?

कुछ लोगों को मूली खाने से परहेज करना चाहिए. कई मामलों में मूली हेल्थ के लिए जहर बन सकती है. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
  • थायराइड के मरीज को मूली नहीं खानी चाहिए.
  • एसिडिटी और गैस की समस्या वाले परहेज करें.
  • किडनी स्टोन के मरीज ना करें सेवन

इसे भी पढ़ें- World Hello Day 2025: सुबह किसी को गुड मॉर्निंग भेजने के लिए बेस्ट हैं ये 15 संदेश, इस तरह कहें हैलो, दिन की होगी अच्छी शुरुआत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ