Raat Mein Pair Mein Khujli Kyu Hoti Hai: पूरे दिन ठीक रहने के बाद पता नहीं क्यों रात होते ही पैरों में खुजली होने लगती है. कई बार तेल लगाने या दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता. खुजली इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पूरी रात नींद नहीं आती है और बॉडी में बैचेनी रहती है. हालांकि, खुजली होने का पता नहीं लग पाता, दिनभर ठीक रहने वाली यह समस्या अचानक रात में बढ़ क्यों जाती है, इसे लेकर लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पैरों में रात के समय खुजली बढ़ने के पीछे ड्राई स्किन से लेकर कुछ बीमारियां तक जिम्मेदार हो सकती हैं. ऐसे में सही कारण जानना और समय पर उपाय करना बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए क्या खाएं? जानिए कौन से फूड्स आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं
रात में खुजली बढ़ने की वजह क्या है?
कई रिसर्च के मुताबिक पैरों में खुजली होने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, यह भी इंसान की हेल्थ पर निर्भर करता है, क्योंकि सबकी हेल्थ परेशानियां अलग हो सकती हैं. हालांकि, फिर भी पैरों में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं.
- रात में स्किन अक्सर ड्राई हो जाती है और खुजली होने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रात के वक्त बॉडी का तापमान बढ़ जाता है और स्किन ड्राई हो जाती है.
- रात में अक्सर लोगों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिससे पैरों में खून का स्तर बढ़ जाता है. इससे नसें ज्यादा एक्टिव होती हैं और खुजली महसूस होने लगती है.
- कई बार फंगल इंफेक्शन होने की वजह से भी खुजली की शिकायत हो सकती है. अगर आपके पैरों में छाले या लालिमा है तो इसे नजरअंदाज ना करें. फंगल इंफेक्शन का वक्त पर इलाज कराएं.
- दिनभर जूते पहनने की वजह से भी रात में खुजली की शिकायत हो सकती है. ऐसा टाइट जूते, सिंथेटिक मोजे या किसी नए साबुन–डिटर्जेंट की वजह से हो सकती है.
तुरंत आराम पाने के लिए क्या करें?
- सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धो लें और मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाकर मालिश करें.
- अपने पैरों को ठंडे पानी से धो लें, क्योंकि इससे आपको खुजली से तुरंत राहत मिल सकती है.
- रात में टाइट मोजे पहनने से बचें, क्योंकि इससे पैरों को गर्मी लगेगी और खुजली का असर बढ़ेगा।
- अगर खुजली के साथ दाने हैं या स्किन छिल रही है तो डॉक्टर की सलाह से एंटीफंगल क्रीम लगाएं.
इसे भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines