कोमा में जाने के बाद क्या मरीज सपनों की दुनिया में खो जाता है? होश उड़ा देगी सच्चाई

कोमा को लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर ये कैसी स्थिति होती है? क्या जो मरीज कोमा में चले जाते हैं, वह किसी सपनों की दुनिया में खो जाते हैं? आइए जानते हैं इन सवालों का आसान शब्दों में जवाब.

Coma
1 / 7

विज्ञापन

क्या है कोमा?

क्या है कोमा?2 / 7

कोमा (Coma) एक गंभीर मेडिकल अवस्था है, जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक गहरी बेहोशी जैसी स्थिति में रहता है. इस दौरान मरीज न जाग पाता है, न सामान्य तरीके से प्रतिक्रिया देता है और न ही आसपास की चीजों को ठीक से महसूस कर पाता है. इस समस्या से बाहर निकलने में कितना वक्त लगेगा इसका कोई तय समय नहीं होता है.

विज्ञापन

किन कारणों से इंसान पहुंच जाता है कोमा में?

किन कारणों से इंसान पहुंच जाता है कोमा में?3 / 7

कोमा कई गंभीर कारणों से हो सकता है, जब दिमाग सामान्य रूप से काम करना बंद कर देता है. इसके पीछे सिर पर गहरी चोट, स्ट्रोक, ब्रेन हैमरेज, दिमाग में संक्रमण, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, डायबिटीज में शुगर का बहुत बढ़ना या गिरना, जहरीले पदार्थों का असर, ड्रग या शराब का ओवरडोज, किडनी या लिवर फेल होना और गंभीर बीमारी जैसी स्थितियां जिम्मेदार हो सकती हैं.

क्या मरीज कोमा में सपने की दुनिया में खो जाता है

क्या मरीज कोमा में सपने की दुनिया में खो जाता है4 / 7

रिसर्च बताती है कि कोमा में मरीज जरूरी नहीं कि सपनों की दुनिया में खो जाता हो. कोमा गहरी बेहोशी जैसी अवस्था होती है, जिसमें दिमाग सामान्य नींद की तरह काम नहीं करता. कुछ मरीज बाद में हल्के अनुभव जैसे आवाजें, लोग आदि के बारे में बताते हैं, लेकिन यह हर किसी में नहीं होता.

विज्ञापन

मरीज क्यों कहते हैं आवाजों और लोगों के दिखने के बारे में?

मरीज क्यों कहते हैं आवाजों और लोगों के दिखने के बारे में?5 / 7

इन दावों को लेकर वैज्ञानिकों का माना है कि, वे अक्सर दवाओं के असर या होश में आते समय होने वाले मानसिक भ्रम (hallucinations) के कारण होते हैं.

क्या कोमा में मरीज सुन सकता है?

क्या कोमा में मरीज सुन सकता है?6 / 7

कुछ मामलों में माना जाता है कि मरीज कुछ आवाजें महसूस कर सकता है, लेकिन यह हर व्यक्ति में अलग हो सकता है. इसलिए डॉक्टर अक्सर परिवार वालों को शांत तरीके से बात करने और सकारात्मक माहौल रखने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

कितने दिनों में आ सकते हैं कोमा से बाहर?

कितने दिनों में आ सकते हैं कोमा से बाहर?7 / 7

कोमा से मरीज कितने दिन में बाहर आएगा, यह उसकी बीमारी, दिमाग की चोट और इलाज पर निर्भर करता है. कुछ लोग कुछ दिनों में होश में आ जाते हैं, जबकि कुछ को हफ्तों या महीनों का समय लग सकता है. गंभीर मामलों में रिकवरी धीमी होती है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन