Raat Me Kitni Roti Khani Chahiye: भारत में रोटी लगभग हर घर के खाने का अहम हिस्सा होती है और ज्यादातर लोग रात के डिनर में रोटी खाना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोग यह भी मानते हैं कि रोटी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है, इसलिए वे रात में ज्यादा रोटी खा लेते हैं. लेकिन इस बात के बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि जरूरत से ज्यादा रोटी खाने से पेट में भारीपन, गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए यह समझना जरूरी है कि रात के समय कितनी रोटी खाना शरीर के लिए सही और संतुलित माना जाता है, ताकि सेहत बनी रहे और पेट भी भरा रहे.
यह भी पढ़ें:बाइक चलाते समय रूखे हो जाते हैं बाल? घर से निकलने से पहले अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स
सही मात्रा में रोटी खाना क्यों जरूरी है
रात का खाना हल्का और संतुलित होना चाहिए, क्योंकि इस समय शरीर की पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है. अगर आप सही मात्रा में रोटी खाते हैं और उसके साथ दाल, सब्जी या सलाद शामिल करते हैं तो यह एक हेल्दी डिनर बन सकता है. बता दें कि गेहूं की एक मध्यम आकार की रोटी में लगभग 70 से 100 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप 4-5 रोटी खाएंगे, यह यह सीधा-सीधा 500 पहुंच सकता है, जिससे मोटापे जैसी समस्या हो सकती है. साथ ही सही मात्रा में रोटी खाने से पेट भरा रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी मिलती है. लेकिन गलत डाइट आपको परेशानी में डाल सकती है.
रात में कितनी रोटी खानी चाहिए?
रात में किसी व्यक्ति को कितनी रोटी खाना चाहिए, यह कुछ बातों पर निर्भर करता है इनमें;
- अगर आपका काम दिन भर बैठकर करने वाला है और फिजिकल एक्टिविटी कम है, तो रात में कम रोटी खाना बेहतर हो सकता है. वहीं जो लोग मेहनत वाला काम करते हैं या नियमित व्यायाम जैसे जिम जाते हैं, उन्हें थोड़ी ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है इसलिए वह थोड़ी ज्यादा रोटी खा सकते हैं.
- रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए ज्यादा रोटी खाने से पेट भारी लग सकता है. हल्का और संतुलित भोजन करने से पाचन बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है.
महिलाओं और पुरुषों के लिए सही मात्रा कितनी है इसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं. सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के अनुसार रात के समय महिलाओं के लिए लगभग 2 रोटी और पुरुषों के लिए करीब 3 रोटी पर्याप्त मानी जाती हैं. इससे ज्यादा रोटी खाने से वजन बढ़ने और पेट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है. हालांकि, अगर आप ज्यादा फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो यह मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है. याद रखें कि नियमित रूप से सेवन ही हेल्दी माना जाता है.
यह भी पढ़ें:सुबह दिखने वाले ये छोटे संकेत हो सकते हैं लिवर डैमेज का इशारा, अक्सर लोग समझते हैं मामूली समस्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines