Frequent Urination At Night: रात में 1-2 बार उठकर पेशाब करना अजीब नहीं लगता है और पानी पीकर सोया जाए तो ऐसा होता ही है. लेकिन, रात में कई बार अगर पेशाब करने के लिए उठा जाए तो? असल में रात में बार-बार उठकर पेशाब करने की दिक्कत को नॉक्टुरिया (Nocturia) कहते हैं. नॉक्टुरिया क्यों होता है, इसके क्या लक्षण हैं और यह किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है, जानिए यहां. समय रहते समस्या को पहचान लिया जाए तो दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – 260000 HIV मरीज सिर्फ कर्नाटक में, 7000 से ज्यादा की उम्र 25 से कम, एचआईवी के शुरुआती लक्षण पहचानने में ना करें यह गलती
नॉक्टुरिया के क्या लक्षण हैं
- नॉक्टुरिया यानी बार-बार पेशाब आने की दिक्कत में व्यक्ति को रात में 1 से ज्यादा बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है
- पेशाब करने के बाद दोबारा नींद आने में दिक्कत होती है
- रात में एकदम से पेशाब करने की इच्छा होती है
- स्लीप पैटर्न बिगड़ता है.
- दिन में ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है.
- कुछ मामलों में लोगों को पेशाब करते समय भी दिक्कत आती है.
किन कारणों से आता है रात में बार-बार पेशाब
डायबिटीज – रात में बार-बार पेशाब आने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है. ऐसा ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने पर होता है.
यूटीआई – यरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर ब्लैडर इरिटेट हो जाता है जिस कारण बार-बार यूटीआई हो सकता है.
स्लीप डिसोऑर्डर्स – स्लीप डिसोऑर्डर्स जैसे स्लीप एपनिया इंडायरेक्टली हार्मोन्स को प्रभावित करता है.
दवाओं के साइड इफेक्ट्स – कई दवाएं ऐसी हैं जो बार-बार पेशाब आने की वजह बन सकती हैं.
पुरुषों में इस दिक्कत का हो सकता है लक्षण
पुरुषों को अगर रात के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है को यह प्रोस्टेट बढ़ने के चलते हो सकता है. प्रोस्टेट बढ़ने पर पेशाब की धार कम होने लगती है, ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है और पेशाब करने की अचानक से इच्छा होती है. ऐसा हर मामले में नहीं होता है लेकिन एक बार जांच करवा लेना जरूरी है.
महिलाओं में किस कारण होती है यह दिक्कत
महिलाओं को रात में बार-बार पेशाब आता है तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी, हार्मोनल चेंजेस, पेल्विक फ्लोर की कमजोरी, यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन या ओवरएक्टिव ब्लैडर हो सकता है.
यह भी पढ़ें – AIIMS के डॉक्टरों ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक, इस तरह Fatty Liver हो सकता है रिवर्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
19 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
23 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
23 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines