R.Madhavan Diet: बॉलीवुड एक्टर अपने डेली लाइफस्टाइल और रूटीन के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। लोग उनसे इंस्पायर होते हैं और उनकी तरह दिखने या जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय मैडी यानी आर.माधवन अपनी अदाकारी के चलते हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने शैतान, रॉकेट्री, विक्रम वेधा के साथ-साथ तनु वेड्स मनु और रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्मों में काम कर फैंस को अपना दिवाना बनाया है। हालांकि, एक्टर्स अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इनमें हमेशा चीजें अच्छी हों, यह संभव नहीं है। आर.माधवन भी अपनी ऐसे ही एक हेल्दी सीक्रेट के लिए ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें सफलता दिलाने के पीछे खाने का बहुत बड़ा रोल है। चलिए जानते हैं कैसे और क्यों।
क्या कहते हैं आर. माधवन?
1. सेल्फ इंप्रूवमेंट- एक्टर बताते हैं कि खाना हमारी पर्सनल और सेल्फ ग्रोथ में मदद करता है। इसलिए इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि आखिर हम क्या और क्यों खा रहे हैं। हमारे भोजन का हमारे व्यक्तित्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसलिए भोजन का सही चुनाव करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स
2. फूड एंड इम्पैक्ट- इसका मतलब है कि हमारे खाने का हमारी सोच पर असर। हम जो खाते हैं, उसका असर न सिर्फ फिजिकल हेल्थ बल्कि, हमारी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। अच्छा भोजन ही हमारे ब्रेन को मैसेज देता है कि हमारा व्यवहार किसी के प्रति कैसा है।
3. शास्त्र में भोजन की अहमियत- एक्टर बताते हैं कि हमारे शास्त्र में भी भोजन को लेकर मान्यताओं का उल्लेख है। वे कहते हैं कि एक्टर हो या कॉमन मैन, हर किसी की सोच का प्रभाव खाने के जरिए होता है। खाना हमारा चरित्र बदल सकता है, जिसमें सुधार, विकास और दुष्परिणाम भी शामिल हैं।
4. पर्सनल रियलाइजेशन- माधवन बताते हैं कि खाने का हमारी रोजाना की जिंदगी के अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी गहरा इम्पैक्ट है। एक्टर के अनुसार, उन्होंने अपने फिल्मों में अदाकारी करते समय भी जो कुछ अच्छा या बुरा महसूस किया, वह सब कुछ खाने के आधार पर किया। पॉजिटिव रोल में पॉजिटिव ईटिंग सहारा बना। वहीं, हेक्टिक रोल्स में असंतुलित भोजन की भूमिका रही।
5. हिस्ट्री- एक्टर कहते हैं कि ऐतिहासिक रूप से भी अगर देखें, तो खाने की भूमिका हर युद्ध में अलग थी। महाभारत का उदाहरण देते हुए बताया कि खाने को लेकर उन योद्धाओं ने भी नियमों का पालन किया था। इसलिए हम भी खाने और खाने के समय को लेकर कुछ सही रूल्स और आदतों को अपना सकते हैं।
एक्टर क्यों मानते हैं ऐसा?
आर.माधवन एक सिंपल लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, उन्हें हर समय लाइमलाइट में आना या ट्रेंड करना कुछ खास पसंद नहीं है। वे बताते हैं कि इंस्पिरेशन और सक्सेस में उनकी जिंदगी के अंदर खाने का महत्व सबसे अधिक रहा है। वो मानते हैं कि हम वहीं हैं, जो हम खाते हैं। इस वाक्य का सीधा संबंध हमारे खाने की प्लेट से है कि हम क्या खा रहे हैं, उस भोजन की हमारी या आपकी जिंदगी में क्या अहमियत है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines