Quick Nap Rules: दिन भर के काम से जब हम थक जाते हैं तो नींद ही हमारे लिए सबसे बड़ी राहत होती है, मगर कभी-कभी हमारा बिजी शड्यूल हमें इतना थका देता है कि काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक क्विक नैप या झपकी आपकी थकान को दूर कर सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि क्विक नैप के लेकर भी कुछ नियम हैं, जिसे फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हार्वर्ड हेल्थ के एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि सही समय पर ली गई ‘पावर नैप’ आपको तरोताजा और सतर्क महसूस करा सकती है, साथ ही अधिक सोने से होने वाली सुस्ती से भी बचा सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
एक्सपर्ट ने दी राय
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में असिस्टेंट प्रोफेसर और डॉक्टर सोगोल जावेरी ने बताया कि बहुत लंबे समय तक झपकी लेने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। अगर आप क्विक नैप के फायदे चाहते हैं तो आपको अपने नैप का सही समय निर्धारित करना होगा और इसे संक्षिप्त रखना होगा। अगर आप क्विक नैप को सही कैलकुलेशन से फॉलो करते हैं तो वह आपके लिए पावर नैप हो जाएगा।
क्या है पावर नैप?
क्विक नैप तब पावर नैप होता है, जब आप 10 से 30 मिनट के बीच सोते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि इस अवधि के लिए ऐसा करने से आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। हार्वर्ड हेल्थ ने बताया है कि पावर नैप आपके शरीर और दिमाग को गहरी नींद में प्रवेश किए बिना आराम दिलाता है। आमतौर पर सोने के लगभग 30 मिनट बाद जब गहरी नींद में चले जाते हैं तो आपको जागने में परेशानी होती है और सुस्ती हो सकती है। इससे उभरने के लिए आपको 30 से 60 मिनट लग जाते हैं।
क्या झपकी लेना सही?
क्विक नैप के कई फायदे हैं, जिसके बारे में अक्सर कोई खास ध्यान नहीं देता है। अगर आप सही नैप लेते हैं तो आपका मूड बेहतर होता है, थकान महसूस नहीं होती और आपकी सतर्कता में बढ़ोतरी होती है। रिसर्च में ये पाया गया है कि पावर नैप ब्लड प्रेशर को कम करने और हमारे हार्ट हैल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप इसका ध्यान रखते हैं तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आप बेहतर काम भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Video: चॉकलेट के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट, वायरल हुआ अजीब काॅन्बिनेशन
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 hr agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines