कहीं साइकोपैथ तो नहीं हैं आप? रिसर्चर्स का दावा- इन 2 उंगलियों की लंबाई से चल जाएगा पता

Psychopath Fingers Length Test: एक रिसर्च में लोगों की हाथ की उंगलियों का अध्ययन किया गया। इसके निष्कर्ष ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं।

Psychopath Fingers Length Test

Psychopath Fingers Length Test: एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

Psychopath Fingers Length Test: दुनियाभर में कई लोग मनोरोग से जूझ रहे हैं। मस्तिष्क में रासायनिक असंतुलन की वजह से मनोविकार पैदा होते हैं। हालांकि कई बार लोगों को खुद ही पता नहीं चल पाता कि वे कब इसके शिकार होकर साइकोपैथ बन चुके होते हैं।

यही कारण है कि बहुत कम लोग डॉक्टर्स के पास कंसल्ट करने जाते हैं। दुनियाभर के रिसर्चर्स मनोरोग के कारणों पर काम कर रहे हैं। अब रिसर्चर्स ने एक ऐसा तरीका ईजाद किया है, जिससे चुटकियों में पता चल जाएगा कि कोई व्यक्ति साइकोपैथ है या नहीं। खास बात यह है कि इसे हाथ की उंगलियों से पहचाना जा सकता है।

विज्ञापन

अनामिका उंगली तर्जनी उंगली से ज्यादा बड़ी होने पर संभावना 

क्यूबेक में सेंटर डी रेचेर्चे चार्ल्स-ले मोयने के शोधकर्ताओं ने चौंकाने वाला दावा किया है। रिसर्च में दावा किया गया है कि जिन लोगों की रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली, तर्जनी उंगली से ज्यादा बड़ी होती है, उनमें मनोरोगी प्रवृत्ति होने की संभावना ज्यादा होती है।

स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने 80 लोगों का विश्लेषण किया। उनके हाथों की उंगलियों का विश्लेषण करने से पता चला कि 44 प्रतिभागियों में एम्फ़ैटेमिन यूज डिसऑर्डर (AUD) और एंटी सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (ASPD) था। जबकि 36 लोग स्वस्थ थे।

विज्ञापन

जर्नल ऑफ साइकिएट्रिक रिसर्च में सामने आया है कि इस तरह के व्यवहार वाले लोगों को सामाजिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग समाज के लिए समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं।

बायोलॉजिकल हो सकते हैं इस तरह के व्यवहार

वैज्ञानिकों ने ये भी कहा है कि इस तरह के व्यवहार बायोलॉजिकल हो सकते हैं। दुनियाभर के शोधकर्ताओं का मानना है कि मनोरोग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कहा ये भी जा रहा है कि दुनिया की 50 फीसदी आबादी में 75 साल की उम्र तक मानसिक विकार का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कार या बस में बैठते ही होती है आपको बैचेनी? 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ