Salt use per day: सुबह नाश्ते में ब्रेड, पराठा आदि में नमक। दोपहर खाने में नमक। शाम को स्नैक्स (चिप्स, नमकीन आदि) में नमक। रात को खाने में नमक। सोचिए, आप दिनभर में कितना नमक खा जाते हैं। नमक कैसा भी हो, ज्यादा मात्रा में यह शरीर के लिए खतरनाक होता है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में पानी की मात्रा भी बढ़ जाती है। इस कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में सूजन (खासतौर से हाथ और पैर), हार्ट अटैक, किडनी के काम करने की क्षमता कम होना आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अगर नमक कम खाया जाए तो शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। वहीं कम नमक खाने से शरीर में हाइपोनेट्रिमिया नामक बीमारी हो जाती है जिसकी वजह से उल्टियां आना, सिर में दर्द होना, थकावट महसूस करना, मसल्स का कमजोर होना या टूट जाना आदि हो सकती हैं। यही नहीं, नमक की ज्यादा कमी से शख्स कोमा में भी जा सकता है।
कितना नमक है जरूरी
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक पूरी दुनिया में लोग लगभग दोगुनी मात्रा में नमक खा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोई भी ऐसा शख्स जिसकी उम्र 13 साल से ज्यादा है, उसे पूरे दिन में 5 ग्राम (एक चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं खाना चााहिए। ऐसा नहीं है कि इतना नमक आप सिर्फ सब्जी में ही खाएं। अगर आप दिन में ब्रेड, बिस्किट, नमकीन या ऐसी कोई दूसरी चीज खाते हैं तो उसमें भी नमक होता है। इसलिए खाने में कम ही नमक का इस्तेमाल करें ताकि बाकी के नमक की पूर्ति दूसरी चीजों के खाने से हो सके। काफी लोग सलाद में भी नमक डालते हैं और इसे लंच या डिनर में खाने के साथ खाते हैं। ऐसे में नमक की ज्यादा मात्रा शरीर में जा सकती है। बेहतर होगा कि सलाद नमक डाले बिना खाएं। 9 से 13 साल के बच्चों के लिए 4 ग्राम नमक, 4 से 8 साल के बच्चों के लिए 2 से 3 ग्राम नमक, 1 से 3 साल के बच्चों के लिए डेढ़ ग्राम नमक (छोटी चम्मच का एक तिहाई) काफी होता है।
यह भी पढ़ें : गुणों की खान है कच्चा केला, BP..शुगर हो या मोटापा सब पर रहेगा कंट्रोल
कौन-सा नमक से सही
मार्केट में सफेद नमक के अलावा काला नमक और सेंधा नमक भी मौजूद है। अक्सर लोग कहते हैं कि सफेद नमक की जगह सेंधा नमक खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा कुछ नहीं है। कोई सा भी नमक खाएं, बस लिमिट में खाएं। सभी में 90 फीसदी से ज्यादा सोडियम क्लोराइड है। हां, सेंधा नमक में अन्य नमक के मुकाबले दूसरे मिनरल्स की मौजूदगी ज्यादा होती है।
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
10 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
12 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
13 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
16 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
20 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines