News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Processed Foods Study: भोजन सेहतमंद खाया जाना चाहिए जो शरीर को लाभ पहुंचाए, लेकिन आज के समय में लोगों को सेहतमंद से ज्यादा जल्दी तैयार हो जाने वाला भोजन खाना पसंद होता है। शायद इसलिए क्योंकि लोगों के पास समय कम होता है, जिससे वे सेहतमंद भोजन खुद तैयार कर सकें। प्रोसेस्ड फूड्स को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट और लोगों में ये बात प्रचलित है कि इस प्रकार का भोजन शरीर को सिर्फ बीमार करता है। यह भोजन कैंसर कारक है, इससे इंसान में मोटापे की समस्या होती है तथा कई गंभीर बीमारियां होती हैं। पर क्या यह धारणा सही है? इस डाइटिशियन ने बदला प्रोसेस्ड फूड का स्वरूप।
जेसिका विल्सन कैलिफोर्निया की एक मशहूर डाइटिशियन हैं जिन्होंने प्रोसेस्ड फूड को लेकर लोगों में धारणा बदलने के लिए एक चैलेंज लिया था। इस चैलेंज के अनुसार डाइटिशियन ने पूरे एक महीने के लिए सामान्य भोजन का त्याग कर, अपनी दिनभर की डाइट में सिर्फ प्रोसेस्ड फूड को शामिल किया। वे नाश्ते से लेकर रात्रि भोजन में भी सिर्फ प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करती थी।
ये भी पढ़ें- Hair Mask vs Conditioner: आज ही छोड़ देंगे हेयर कंडीशनर, अगर जान लेंगे हेयर मास्क के फायदे
विल्सन के मुताबिक प्रोसेस्ड फूड्स को कैसे, कब और इनमें क्या खाना है, ये सब कुछ आप पर निर्भर करता है। उन्होंने महसूस किया कि वे इन दिनों इस भोजन के माध्यम से ज्यादा कैलोरी सेवन कर लेती हैं, जिससे उन्हें कम भूख लगती थी और ज्यादा समय तक खाया हुआ महसूस करती थीं। ऐसे भोजन से वे पूरे दिन एनर्जेटिक रहती थीं और ज्यादा काम कर पाती थी।

Processed Foods
डाइटिशियन बताती हैं कि उनकी फूड लिस्ट में कई प्रकार के अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, जिनमें पहले से पकाए हुए, जमे हुए और टेकअवे भोजन के साथ ऐसे फूड्स शामिल थे जिनमें पांच से ज्यादा प्रोसेस्ड फूड आइटम हैं। उन्होंने ओट्स का दूध, प्रोसेस्ड ग्रेनोला तथा टोफू भी खाया था जो कि उनके लिए फायदेमंद था। विल्सन ने अपनी पसंद के हॉट डॉग भी खाए।
विल्सन ने कहा कि हमें इस भोजन को लेकर अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। अगर हम इस भोजन को हानिकारक बताते हैं, तो यह गलत होगा। यह भोजन सिर्फ हानिकारक नहीं है, हमें लोगों तक यह बात भी जरूर फैलानी चाहिए कि इन फूड्स के सेवन से शरीर को लाभ भी मिलेंगे।
डाइटिशियन का कहना है कि जरूरी नहीं है कि इसे सही बताने का मतलब है कि इस भोजन का कोई नुकसान नहीं है। ये दोनों बातें पूरी तरह से सत्य हैं कि प्रोसेस्ड खाना कुछ मायनों में सेहतमंद और कई मायनों में हानिकारक दोनों ही हो सकता है। बात सिर्फ यह है कि सभी प्रकार के प्रोसेस्ड फूड हानिकारक नहीं हैं, आप किस प्रकार का प्रोसेस्ड फूड खाते हैं और उसमें क्या गुण हैं, इस पर गौर करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- 9-1 Rule बदल देगा आपकी लाइफ, Fit रहने के लिए पड़ोसी भी लेंगे Tips
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।