---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

एक बैक्टीरिया जिससे शरीर को 4 फायदे, कमी हो तो 4 तरह की दिक्कतें तय

Probiotics Benefits: शरीर को हर प्रकार के जरूरी तत्वों की जरूरत होती है। कुछ तत्व ऐसे होते हैं जिनकी कमी से आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। प्रोबायोटिक्स ऐसा ही एक जरूरी तत्व होता है। आइए जानते है इस तत्व की कमी से क्या नुकसान हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Probiotics Benefits: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए कई जरूरी तत्वों की जरूरत होती है, जिसे न्यूट्रिएंट (Nutrient) कहते हैं। न्यूट्रिएंट में विटामिन्स, कैल्शियम, मिनरल्स और कई अन्य तत्व शामिल है। इन तत्वों में एक खास तत्व है प्रोबायोटिक। यह तत्व हमारे शरीर के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि ये हमें इंफेक्शन और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। चलिए जानते हैं इस तत्व के बारे में सब कुछ।

Probiotics क्या है?

प्रोबायोटिक्स एक प्रकार का बैक्टीरिया है जिसे गुड बैक्टीरिया और शरीर के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बैक्टीरिया जीवित होते हैं जो मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। यह तत्व हमारी सेहत को अच्छा रखने के लिए काम करता है। ये माइक्रोब्स पाचन तंत्र में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं को मजबूत करते हैं, और विटामिन्स का उत्पादन करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

प्रोबायोटिक्स की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

1. पाचन संबंधी समस्याएं

---खबर नीचे जारी है---

Probiotics की कमी से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे दस्त, कब्ज, और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

2. कमजोर इम्यूनिटी

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इनकी कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

3. स्किन प्रॉब्लम्स

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स की कमी से त्वचा संबंधी समस्याएं का खतरा भी बढ़ जाता है।

4. मानसिक सेहत प्रभावित

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। इस तत्व की कमी से चिंता, डिप्रेशन और अन्य दिमागी समस्याएं हो सकती हैं।

कैसे बढाएं Probiotic?

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स के फायदे

अगर आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, तो आप जल्दी बीमारी नहीं पड़ेंगे। इनकी मदद से आप स्वस्थ रहेंगे। प्रोबायोटिक्स के कुछ फायदे इस प्रकार हैं:

  • प्रोबायोटिक्स की मदद से गट हेल्थ बढ़िया रहती है।
  • प्रोबायोटिक्स के गुड बैक्टीरिया आपके पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं।
  • इन तत्वों की कमी से यूटीआई (UTI) यानी यूरीन इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है।
  • प्रोबायोटिक्स की कमी होने से दांतों में कैविटी बनने की शिकायत भी रहती है।

Probiotic कम होने के संकेत

शरीर में इस तत्व की कमी होने का सबसे बड़ा संकेत है, बार-बार दस्त होना, कब्ज होना और जल्दी संक्रमित हो जाना।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे बढाएं Probiotic?

प्रोबायोटिक की पूर्ति के लिए आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना होगा। आप:-  जैसे कि दही, दूध और पनीर। इसके अलावा आप नींबू पानी पी सकते हैं। बाजरा, ज्वार, मटर और अचार में भी प्रोबायोटिक होते हैं। पर्याप्त नींद और स्ट्रेस फ्री रहने से भी शरीर में प्रोबायोटिक्स का स्तर बढ़ता है।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि पर सस्ते में कीजिए इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन! IRCTC लाया ये खास ऑफर

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 08, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola