Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक इन दिनों होने वाली आम समस्या है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिससे आज भी दुनियाभर में सबसे अधिक मौतें होती हैं. इसकी चपेट में युवाओं का आना भी मानों सामान्य हो गया है. दरअसल, इस समस्या के लिए जिम्मेदार हमारी लाइफस्टाइल है जो धीरे-धीरे खराब होती जा रही है. कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर असीम मल्होत्रा बताते हैं कि हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है यदि जीवनशैली को सुधार लिया जाए. उन्होंने 21 दिनों के लिए एक हेल्दी डाइट चार्ट और डेली रूटीन शेयर किया है जिसकी मदद से कोई भी ऐसी आपातकालीन स्थितियों से बच सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट का संबंध सीधे तौर पर इंसान की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर डालता है. अच्छा खाएंगे तो बॉडी पॉजिटिव रिएक्ट करेगी, नींद पूरी करने से हार्मोन सही रहेंगे और फिजिकल एक्टिविटी करेंगे तो शरीर में ताकत बनी रहेगी. इसलिए, इन चीजों पर ध्यान दें कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी कैसी चल रही है.
यह भी पढ़ें- पेट के कैंसर की स्टेज 4 में कैसे लक्षण नजर आते हैं? यहां जानिए Stomach Cancer का इलाज कैसे होता है
21 दिनों में सुधर जाएगी दिल की सेहत
अपनी डाइट सही रखें- अपने मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए अच्छा खाना खाएं. अपनी डाइट में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट को शामिल करने से बचें. प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं. ज्यादा से ज्यादा हरी-ताजी सब्जियों का सेवन करें, सूखे मेवे और बीजों का सेवन करें. खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें और लीन प्रोटीन का सेवन करें.
प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी- एक्सपर्ट के मुताबिक, कम से कम तीन हफ्तों के लिए रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और पैक्ड फ्रूट जूस के साथ अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए. इससे ब्लड शुगर का स्तर कम रहेगा और ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होते हैं.
व्यायाम जरूरी- 21 दिनों तक लगातार शारीरिक गतिविधियों को करते रहें. रोजाना 30 मिनट तक तेज चलने की प्रैक्टिस होगी और वर्कआउट करना होगा. इन सबसे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और वजन भी कम होता है. बता दें कि आजकल हार्ट अटैक की एक वजह बढ़ा हुआ वजन भी है.
तनाव कम करें- स्ट्रेस दिल के मरीजों के लिए खतरनाक होता है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि तनाव में नर्वस सिस्टम पर सूजन हो जाती है. ब्रेन की धमनियों में रुकावट पैदा होती है जिस वजह से तनाव के हार्मोन्स भी रिलीज होते हैं. इसके लिए आप 21 दिनों के लिए रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं.
नींद की क्वालिटी को सुधारें- आपको अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत है. 21 दिनों तक रोजाना जल्दी और एक समय पर सोएं. लगभग 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें ताकि शरीर स्वस्थ रह सके.
ये भी पढ़ें-सिर्फ सिगरेट पीने से नहीं होता फेफड़ो का कैंसर, ऑन्कोलॉजिस्ट से जानें पहले स्टेज के लक्षण और कारण
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
14 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
18 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
20 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines