पेट के कैंसर की स्टेज 4 में कैसे लक्षण नजर आते हैं? यहां जानिए Stomach Cancer का इलाज कैसे होता है

Stomach Cancer Stage 4 Symptoms: पेट के कैंसर की पहली और आखिरी स्टेज में कई अंतर होते हैं. जानिए स्टेज 4 स्टमक कैंसर में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और इस स्टेज पर शरीर में कौन-कौन से बदलाव होने लगते हैं.

Stomach Cancer Stage 4

पेट के कैंसर की लास्ट स्टेज के क्या लक्षण होते हैं.

Stomach Cancer Stage 4: पेट के कैंसर की चौथी स्टेज यानी स्टेज 4 इस बीमारी की एडवांस स्टेज है. इसे मेटास्टेटिक स्टमक कैंसर भी कहा जाता है. इसमें कैंसर के सेल्स शुरुआती ट्यूमर से निकलकर पेट के अलावा आस-पास के अंगों तक फैल जाते हैं. इस स्टेज में कैंसर लिवर और फेफड़ों तक फैल जाता है. कैंसर की स्टेज (Cancer Stages) इस बात पर निर्भर करती हैं कि बीमारी कितनी फैली है और कितनी गंभीर हो गई है. पहली स्टेज में लक्षण पेट में दर्द और उल्टी जैसे होते हैं तो आखिरी स्टेज तक आते-आते मल में खून निकलने और आंखों के पीले पड़ने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में शरीर पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं, इस कैंसर का इलाज (Treatment) कैसे किया जाता है और मरीज के बचने की कितनी संभावना (Survival Rate) होती है.

विज्ञापन

पेट के कैंसर की चौथी स्टेज के लक्षण | Stomach Cancer Stage 4 Symptoms

  • पेट गुब्बारे की तरह फूला हुआ नजर आ सकता है.
  • जी मितलाने लगता है और अक्सर ही उल्टी होती है.
  • मल में खून नजर आने लगता है.
  • पेट में दर्द (Abdominal Pain) होता है और कई बार यह दर्द असहनीय होता है.
  • पीलिया हो सकता है जिससे आंखें और त्वचा पीली नजर आती हैं.
  • पेट में फ्लुइड इकट्ठा होने लगता है.
  • शरीर का वजन तेजी से गिरने लगता है.
  • कुछ भी निगलने या खाने में दिक्कत होने लगती है.

पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में इलाज (Stomach Cancer Stage 4 Symptoms)

विज्ञापन

पेट के कैंसर (Pet Ka Cancer) की चौथी स्टेज में इलाज करना मुश्किल होता है. इस स्टेज में सीधा सर्जरी नहीं की जा सकती है, इसीलिए ऐसे ट्रीटमेंट्स की कोशिश होती है जिससे ट्यूमर को कम किया जा सके, दर्द दूर किया जा सके और जान इस तरह बचाई जा सके कि व्यक्ति को सही तरह से जिंदगी जीने में तकलीफ ना आए. कैंसर की ग्रोथ रोकने के लिए कीमोथेरैपी की जा सकती है, इम्यूनोथेरैपी और रेडिएशन थेरैपी का भी सहारा लिया जाता है.

डॉक्टर पेट के कैंसर की चौथी स्टेज में पैलिएटिव सर्जरी जैसी गैस्ट्रिक बायपास की सलाह दे सकते हैं जिससे दर्द कम हो सके और खाने-पीने में ज्यादा दिक्कत ना हो. ओपन सर्जरी के बजाय एंडोस्कॉपिक प्रोसीजर किए जा सकते हैं. इसमें पेट में गले से होते हुए ट्यूब डाली जाती है.

विज्ञापन

सर्वाइवल रेट कितना है

पेट के कैंसर के स्टेज 4 के 5 से 7 प्रतिशत मरीज इस स्टेज पर आने के बाद 5 साल तक सर्वाइव कर पाते हैं. हालिया आंकड़ों में सुधार देखा गया है. वहीं, 20 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जो पेट के कैंसर के बाद एक साल तक सर्वाइव कर पाते हैं. यह एक ऐसा कैंसर है जिसका जल्द से जल्द पता लगाकर इलाज करवाना जरूरी है नहीं तो यह बीमारी घातक साबित हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ