21 दिनों तक फॉलो करें यह लाइफस्टाइल-डाइट प्लान, हार्ट अटैक का खतरा हो जाएगा कम

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक से बचने के लिए इंसानों को अपनी लाइफस्टाइल को सही रखना जरूरी होता है. अच्छी डाइट की इसमें सबसे बड़ी भूमिका होती है. मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर असीम मल्होत्रा ने बताया कि उनके द्वारा बताया गया 21 दिनों वाला डाइट प्लान हार्ट अटैक जैसी स्थितियों की रोकथाम कर सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

source- heart attack

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक इन दिनों होने वाली आम समस्या है. यह एक मेडिकल इमरजेंसी है जिससे आज भी दुनियाभर में सबसे अधिक मौतें होती हैं. इसकी चपेट में युवाओं का आना भी मानों सामान्य हो गया है. दरअसल, इस समस्या के लिए जिम्मेदार हमारी लाइफस्टाइल है जो धीरे-धीरे खराब होती जा रही है. कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर असीम मल्होत्रा बताते हैं कि हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है यदि जीवनशैली को सुधार लिया जाए. उन्होंने 21 दिनों के लिए एक हेल्दी डाइट चार्ट और डेली रूटीन शेयर किया है जिसकी मदद से कोई भी ऐसी आपातकालीन स्थितियों से बच सकता है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि अच्छी लाइफस्टाइल और डाइट का संबंध सीधे तौर पर इंसान की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर डालता है. अच्छा खाएंगे तो बॉडी पॉजिटिव रिएक्ट करेगी, नींद पूरी करने से हार्मोन सही रहेंगे और फिजिकल एक्टिविटी करेंगे तो शरीर में ताकत बनी रहेगी. इसलिए, इन चीजों पर ध्यान दें कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी कैसी चल रही है.

विज्ञापन

21 दिनों में सुधर जाएगी दिल की सेहत

अपनी डाइट सही रखें- अपने मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए अच्छा खाना खाएं. अपनी डाइट में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट को शामिल करने से बचें. प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं. ज्यादा से ज्यादा हरी-ताजी सब्जियों का सेवन करें, सूखे मेवे और बीजों का सेवन करें. खाना पकाने के लिए ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें और लीन प्रोटीन का सेवन करें.

विज्ञापन

प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी- एक्सपर्ट के मुताबिक, कम से कम तीन हफ्तों के लिए रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और पैक्ड फ्रूट जूस के साथ अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए. इससे ब्लड शुगर का स्तर कम रहेगा और ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होते हैं.

व्यायाम जरूरी- 21 दिनों तक लगातार शारीरिक गतिविधियों को करते रहें. रोजाना 30 मिनट तक तेज चलने की प्रैक्टिस होगी और वर्कआउट करना होगा. इन सबसे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और वजन भी कम होता है. बता दें कि आजकल हार्ट अटैक की एक वजह बढ़ा हुआ वजन भी है.

विज्ञापन

तनाव कम करें- स्ट्रेस दिल के मरीजों के लिए खतरनाक होता है. कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि तनाव में नर्वस सिस्टम पर सूजन हो जाती है. ब्रेन की धमनियों में रुकावट पैदा होती है जिस वजह से तनाव के हार्मोन्स भी रिलीज होते हैं. इसके लिए आप 21 दिनों के लिए रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं.

नींद की क्वालिटी को सुधारें- आपको अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत है. 21 दिनों तक रोजाना जल्दी और एक समय पर सोएं. लगभग 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें ताकि शरीर स्वस्थ रह सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ