Protein For Pregnancy: प्रेग्नेंसी एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय होता है, जब महिला का शरीर न केवल अपनी सेहत का ख्याल रखता है बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु की भी देखभाल करता है। हालांकि, प्रोटीन बाद में तो जरूरी होता है मगर क्या आप जानते हैं प्रोटीन महिला को कंसीव करने में भी मदद करता है। यदि किसी महिला में प्रोटीन की मात्रा कम होती है, तो पेट में गर्भ ठहरना मुश्किल होता है। आइए जानते हैं क्यों प्रेग्नेंसी के लिए प्रोटीन जरूरी है और शरीर में इसकी कमी को घर में कैसे पूरा करें।
प्रोटीन और प्रेग्नेंसी का संबंध
इस बारे में हमें डायटीशियन प्रेरणा चौहान बता रही हैं, जो एक यूट्यूब पेज चलाती हैं। वे कहती हैं कि प्रोटीन प्रेग्नेंट होने में मदद करता है क्योंकि प्रोटीन शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस संतुलित रखता है। प्रोटीन शरीर के सेल्स और टिश्यूज को रिपेयर करता है, जो कि गर्भवती होने के लिए जरूरी होता है। प्रोटीन से एग की क्वालिटी भी अच्छी होती है, जिससे फर्टिलिटी में बढ़ावा मिलता है। प्रोटीन की सही मात्रा पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी को भी बढ़ाती है, जिससे एक कपल को प्रेग्नेंसी प्लान करने में मदद मिलती है और ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। प्रोटीन छोटी आंतों में न्यूट्रिशन को भी बढ़ाने में मदद करता है। प्रोटीन का शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी अहम रोल होता है। इन सभी कारणों के चलते प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले महिला में प्रोटीन की सही मात्रा को चेक करना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल?
प्रेग्नेंसी में भी फायदेमंद
डायटीशियन बताती हैं कि अगर कंसीव कर चुके हैं, तो उसके बाद भी प्रोटीन सही मात्रा में होना चाहिए क्योंकि प्रोटीन शिशु की ग्रोथ करने में सहायता करता है। अगर बच्चा पेट में ही सही पोषण के साथ विकसित होगा, तो बच्चा हेल्दी पैदा होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, जो कि प्रोटीन के जरिए ही पूरा किया जा सकता है। हार्मोनल इंबैलेंस भी प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा होता है, प्रोटीन से इसे भी बैलेंस किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को प्रति दिन 70-100 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
प्रोटीन कैसे बढ़ाएं?
- डायटीशियन के अनुसार, अपनी डाइट में काले चने, राजमा, छोले और सभी दालों का सेवन करना शुरू करें। अगर आप इन दालों को भिगोकर खाते हैं, तो ज्यादा लाभ मिलेगा।
- नॉनवेज खाने वाले लोग अपनी डाइट में चिकन ब्रेस्ट और अंडा शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए कम ऑयल का यूज करना सही रहेगा।
- सोयाबीन और टोफू भी खा सकते हैं।
- सभी डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
- नींबू का सेवन भी जरूरी है क्योंकि ये प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines