हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

प्रेगनेंसी में रात को नींद क्यों नहीं आती? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए इसके पीछे 5 बड़े कारण

Pregnancy Mein Neend Kyu Nahi Aati: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी हेल्थ पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. ध्यान रखने के बाद भी कई महिलाओं को रात में ठीक से नींद नहीं आती और कई बार-बार जागना, करवट बदलना या बेचैनी इस दौरान आम समस्या बन जाती है.

विज्ञापन
प्रेगनेंसी में रात को नींद ना आने के कारण. Image Credit- News24

Can Lack Of Sleep Harm Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती हैं. बच्चे के जन्म से पहले और बाद में महिलाएं कुछ ना कुछ परेशानियों का सामना करती हैं. हालांकि, सबकी परेशानी अलग-अलग हो सकती है. कुछ महिलाओं को थकान और मूड स्विंग की समस्या होती है तो वहीं कई महिलाएं रात में ठीक से सो नहीं पाती हैं. बार-बार नींद खुलना, शरीर में असहजता, बेचैनी या बार-बार पेशाब लगना नींद खराब होने की आम वजह बनते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इन कारणों को समझा जाए ताकि सही देखभाल और छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर प्रेगनेंसी के दौरान बेहतर नींद ली जा सके. इसको लेकर गायनेकोलॉजिस्ट अंबरीन का कहना है कि महिला के गर्भ में बच्चा कई तरह की हलचल करता है, जिसे हर मां महसूस करती है. इसकी वजह से रात में नींद ना आना सामान्य हो सकता है, लेकिन इसके कारणों को समझना जरूरी होता है. आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में रात को नींद न आने के 5 बड़े कारण.  

इसे भी पढ़ें- Diabetes in Children: बच्चों में भी बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा? इन लक्षणों को भूल कर भी न करें नजरअंदाज

प्रेगनेंसी में रात को नींद ना आने के 5 कारण

बार-बार पेशाब लगना- इस दौरान पेशाब बहुत आता है. इसलिए महिलाओं को रात में नींद नहीं आती है. एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे-जैसे गर्भाशय का आकार बढ़ता है, यह ब्लैडर पर दबाव डालता है. इसके कारण रात में कई बार पेशाब के लिए उठना पड़ता है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है.
पेट कमर दर्द का एहसास होना- अक्सर महिलाओं को कमर में दर्द और पेट में दर्द नींद ना आने की वजह से बनता है. यह दर्द रात में ज्यादा महसूस हो सकता है, जिससे आरामदायक पोजीशन में सोना मुश्किल हो जाता है और बार-बार नींद टूटने लगती है.
स्ट्रेस होने की वजह- इस दौरान स्ट्रेस अपने आप ठीक हो जाता है. आने वाले बच्चे के लिए डिलीवरी और जिम्मेदारियों को लेकर चिंता होना लाजिमी है. यही मानसिक तनाव अनिद्रा या हल्की नींद का कारण बन सकता है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं इस समस्या का सामना करती हैं.
खुजली होना- प्रेगनेंसी के दौरान स्किन में खिंचाव और हार्मोनल बदलाव होने लगता है. इसकी वजह से पेट, स्तनों और शरीर के अन्य हिस्सों में खुजली महसूस हो सकती है. यह रात के समय ज्यादा परेशान करती है, जिससे बार-बार नींद खुल सकती है और आराम से सो पाना मुश्किल हो जाता है.
सांस फूलना- प्रेगनेंसी में पेट का आकार बड़ा हो जाता है. इससे फेफड़ों और डायफ्राम पर हल्का दबाव पड़ सकता है, जिससे कुछ महिलाओं को सांस लेने में भारीपन या सांस फूलने का एहसास होता है. यह समस्या खासकर लेटते समय अधिक महसूस हो सकती है. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- सफेद दाग को जल्दी कैसे ठीक करें? बाबा रामदेव ने बताए इलाज करने के 5 असरदार तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola