Dry Fruits During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दिन बहुत नाजुक होते हैं. इस के दौरान महिला को अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस समय मां की डाइट का सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है. अगर भी गलत खाया जाता तो तो बच्चा कमजोर निकलता है. हेल्दी और संतुलित भोजन लेने से मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं. ड्राई फ्रूट्स भी प्रेगनेंसी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ बच्चे के विकास में भी मदद करते हैं. हालांकि इन्हें सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है. इसको लेकर शिशु रोग विशेषज्ञों और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन का कहना है कि अगर आप खा भी रहे हैं तो आपको महीने के हिसाब से ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें- बच्चों के नाक से बार बार खून क्यों आता है? यहां जानिए यह समस्या कब हो सकती है खतरनाक
क्या प्रेगनेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद है?
ड्राई फ्रूट्स में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करता है. वहीं, किशमिश और खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में खून की कमी होने से बचाते हैं.
पहले 6 महीने में क्या खाएं?
प्रेग्नेंसी के शुरुआती 6 महीने बहुत संवेदनशील होते हैंइस दौरान हल्की और पौष्टिक चीजें खाना बेहतर माना जाता है. इसलिए आप अपनी डाइट में एक्सपर्ट के बताए टिप्स अपना सकते हैं.
- 5 बादाम
- 5 किशमिश
- 5 अखरोट
- 5 पिस्ता
- 1 काजू
- 1 अंजीर
ये ड्राई फ्रूट्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं. इस समय बहुत ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए.
6 से 9 महीने में कितने ड्राई फ्रूट्स खाएं?
दूसरे ट्राइमेस्टर में बच्चे का विकास तेजी से होने लगता है. ऐसे में पोषण की जरूरत भी बढ़ जाती है. इस दौरान आप अपनी डाइट में थोड़ी मात्रा बढ़ा सकती हैं. आपको सभी पहले बताई गई चीजों में इसे शामिल करना होगा.
- 2 काजू एक्स्ट्रा
- 1 खुबानी
- 3 खजूर
इन ड्राई फ्रूट्स को सुबह नाश्ते में या दूध के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका
- ड्राई फ्रूट्स को सही तरीके से खाने से फायदा और बढ़ जाता है. हालांकि, आपको अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए. वैसे नीचे बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं..
- बादाम और अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर खाएं. सुबह के समय ड्राई फ्रूट्स खाना बेहतर माना जाता है. इन्हें दूध, दलिया या स्मूदी में मिलाकर भी खाया जा सकता है.
ध्यान रखने वाली बातें
प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद जरूर होते हैं, लेकिन इन्हें सही मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- आंखों का सूजना किस बीमारी का लक्षण है? यहां जानिए किन दिक्कतों में फूली दिखती हैं आंखें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines