प्रेगनेंसी में कितने ड्राई फ्रूट्स खाना सही है? गायनेकोलॉजिस्ट से जानिए महीने के हिसाब से क्या करें डाइट में शामिल

Pregnancy Mein Dry Fruits Khana: प्रेग्नेंसी में कुछ भी बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं खा सकते, ड्राई फ्रूट्स भी नहीं क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

Pregnancy Mein Dry Fruits Khana

क्या प्रेगनेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद है? Image Credi- Shutterstock

Dry Fruits During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दिन बहुत नाजुक होते हैं. इस के दौरान महिला को अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस समय मां की डाइट का सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है. अगर भी गलत खाया जाता तो तो बच्चा कमजोर निकलता है. हेल्दी और संतुलित भोजन लेने से मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं. ड्राई फ्रूट्स भी प्रेगनेंसी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ बच्चे के विकास में भी मदद करते हैं. हालांकि इन्हें सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है. इसको लेकर शिशु रोग विशेषज्ञों और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन का कहना है कि अगर आप खा भी रहे हैं तो आपको महीने के हिसाब से ध्यान दें.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या प्रेगनेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद है? 

ड्राई फ्रूट्स में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. बादाम और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चे के दिमाग के विकास में मदद करता है. वहीं, किशमिश और खजूर आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में खून की कमी होने से बचाते हैं. 

पहले 6 महीने में क्या खाएं? 

प्रेग्नेंसी के शुरुआती 6 महीने बहुत संवेदनशील होते हैंइस दौरान हल्की और पौष्टिक चीजें खाना बेहतर माना जाता है. इसलिए आप अपनी डाइट में एक्सपर्ट के बताए टिप्स अपना सकते हैं. 

विज्ञापन
  • 5 बादाम 
  • 5 किशमिश 
  • 5 अखरोट 
  • 5 पिस्ता
  • 1 काजू 
  • 1 अंजीर 

ये ड्राई फ्रूट्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं. इस समय बहुत ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए.

6 से 9 महीने में कितने ड्राई फ्रूट्स खाएं? 

दूसरे ट्राइमेस्टर में बच्चे का विकास तेजी से होने लगता है. ऐसे में पोषण की जरूरत भी बढ़ जाती है. इस दौरान आप अपनी डाइट में थोड़ी मात्रा बढ़ा सकती हैं. आपको सभी पहले बताई गई चीजों में इसे शामिल करना होगा. 

विज्ञापन
  • 2 काजू एक्स्ट्रा 
  • 1 खुबानी 
  • 3 खजूर 

इन ड्राई फ्रूट्स को सुबह नाश्ते में या दूध के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. 

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका

  • ड्राई फ्रूट्स को सही तरीके से खाने से फायदा और बढ़ जाता है. हालांकि, आपको अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए. वैसे नीचे बताए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.. 
  • बादाम और अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर खाएं. सुबह के समय ड्राई फ्रूट्स खाना बेहतर माना जाता है. इन्हें दूध, दलिया या स्मूदी में मिलाकर भी खाया जा सकता है. 

ध्यान रखने वाली बातें

प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद जरूर होते हैं, लेकिन इन्हें सही मात्रा में ही खाना चाहिए. ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ