Pregnancy And Diet: प्रेग्नेंसी में महिलाओं को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, हृष्ट-पुष्ट पैदा होगा बच्चा

Pregnancy Diet Tips: प्रेग्रेंसी में मां को सबसे ज्यादा यह चिंता होती है कि ऐसा क्या खाएं जो कि बच्चे की सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद हो, साथ ही बच्चा हृष्ट-पुष्ट पैदा हो. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन आपको जरूर करना चाहिए.

Pregnancy Diet Tips

प्रेग्नेंसी में ये फूड्स बनाएंगे आपका बच्चा स्मार्ट और स्वस्थ. Image Source Freepik

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है जब महिला को पोषण की जरूरत होती है. इस दौरान मां सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने बच्चे की सेहत के लिए भी जिम्मेदार होती है. हर मां चाहती है कि उसका बच्चा जन्म से ही स्वस्थ, हृष्ट-पुष्ट और चमकदार स्किन वाला हो. यही कारण है कि गर्भावस्था में खानपान को लेकर सावधानी बेहद जरूरी हो जाती है. प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का सेवन जरूरी होता है, जिससे मां और बच्चे दोनों की सेहत बेहतर बनी रहती है. अगर आप भी सोच रही हैं कि प्रेग्नेंसी में कौन-सी चीजें खानी चाहिए ताकि बच्चा स्वस्थ और मजबूत पैदा हो, तो आइए जानते हैं ऐसी चीजें जिनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी में जरूर खानी चाहिए ये चीजें | Foods To Eat In Pregnancy

एवोकैडो

अगर आप प्रेग्रनेंट हैं और चाहती हैं कि आपके बच्चे की स्किन ग्लोइंग हो तो आपको रोजाना एक एवोकैडो का सेवन जरूर करना चाहिए. यह फ्रूट बच्चे के साथ मां के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके साथ ही इसके पौष्टिक गुण बच्चे की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं.

विज्ञापन

अंडा

प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना अंडे का सेवन करना बच्चे के लिए तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही मां की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है. अंडे का सेवन करने से बच्चे का दिमाग बहुत ही हृष्ट-पुष्ट होता है. साथ ही हडियों के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक है.

विज्ञापन

नारियल पानी

प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी का रोजाना सेवन करने से मां को मजबूती मिलती है, साथ ही स्किन के लिए भी लाभदायक होता है. इतना ही नहीं, बच्चे की त्वचा और सेहत के लिए भी यह लाभदायक माना जाता है.

अखरोट

अखरोट का सेवन करने से बच्चे का दिमाग तेज होता है और बच्चा दिमागदार हो सकता है. इसलिए मां को अखरोट का सेवन रोजाना करना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ