Pre Migraine Symptoms: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्हीं में से एक बीमारी माइग्रेन है। इस बीमारी में सिर के आधे हिस्से में गंभीर दर्द होता है। ज्यादा तनाव और अनहेल्दी फूड की वजह से इस बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण की पहचान होना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं इसके शुरुआती लक्षण के बारे में।
माइग्रेन किसी भी उम्र के व्यक्ति को सकता है। इस बीमारी की चार स्टेज होती है और पहली स्टेज को प्री माइग्रेन कहते हैं। इसके अलावा इसे प्रोड्रोम भी कहा जाता है। अगर इस स्टेज पर लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
फूड क्रेविंग
माइग्रेन होने से पहले आपको अत्यधिक फूड क्रेविंग होती है। आपका मन तीखा और मीठा खाने का होता है। माइग्रेन अटैक आने से पहले आपका मन मीठा खाने का होता है।
ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये संकेत, जान लें, वरना
मूड चेंज
माइग्रेन होने से पहले मूड में काफी बदलाव होता है। आपको बिन कोई वजह के डिप्रेशन, एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है।
थकान होना
अगर आपको भी बिना कुछ काम किए थकान महसूस होती है, तो ये प्री माइग्रेन के लक्षण है। अक्सर ऐसा माइग्रेन अटैक आने से पहले होता है।
बार-बार पेशाब आना
प्री माइग्रेन की स्थिति में व्यक्ति को बहुत ज्यादा प्यास लगती है जिसके चलते वो पानी पीते हैं। जिन व्यक्तियों को माइग्रेन होने वाला होता है उन्हें बार बार पेशाब आती है।
पाचन तंत्र में दिक्कत
माइग्रेन की समस्या में न केवल सिरदर्द होता है बल्कि पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होती है। अगर आपको भी कब्ज और डायरिया की समस्या हो रही है तो ये माइग्रेन का संकेत हो सकता है।
जम्हाई आना
अगर आपको पूरे दिन जम्हाई आ रही हैं तो समझ लीजिए ये माइग्रेन होने से पहले का संकेत है। जरूरत से ज्यादा जम्हाई आना माइग्रेन अटैक के लक्षण है।
आवाज का तीखा होना
अगर अचानक से आपको अपनी आवाज में बदलाव लगे या आपको आवाज तीखी लगने लगे तो समझ जाइए ये माइग्रेन की शुरुआत है।
ये भी पढ़ें- Kidney Failure की वजह बनती हैं ये 5 गलतियां! वरना पड़ सकते हैं “लेने के देने”
संबंधित खबरें
फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
1 hr agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
17 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
19 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines