हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी गंभीर है परवीन डबास की चोट? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें

Parvin Dabas Health Update: खोंसला का घोसला फेम एक्टर प्रवीण डबास गंभीर कार एक्सीडेंट के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। जानिए उन्होंने क्या बताया और जानें एक्सीडेंट के बाद ऐसा क्यों होता है?

विज्ञापन

Parvin Dabas Health Update: बॉलीवुड एक्टर परवीन डबास शनिवार सुबह खतरनाक रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। फिलहाल एक्टर आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी ने एक्टर का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने बताया कि परवीन डबास को चक्कर, डबल विजन, मितली और ड्राउजिनेस की समस्याएं हो रही हैं। उन्हें बोलने में भी तकलीफ महसूस हो रही है। हालांकि उनकी सीटी स्कैन रिपोर्ट्स और एमआरआई रिपोर्ट्स बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन एक्सीडेंट के बाद यह सब क्यों होता है? चलिए जानते हैं…

एक्सीडेंट के बाद ऐसा क्यों होता है?

कार एक्सीडेंट के बाद बाहरी और अंदरुनी चोटें लगना लाजमी है, पर कुछ और कॉमन परेशानियां एक्सीडेंट के बाद हो सकती हैं, जैसे कि एक्टर के साथ हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Mohabbatein एक्ट्रेस पति का हेल्थ अपडेट देते हुए क्यों रो पड़ीं? ICU में एडमिट हैं Parvin Dabas

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद देखने में परेशानी क्यों होती है?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कार एक्सीडेंट में स्टीयरिंग व्हील से या डैशबोर्ड से सिर टकाराना आम है। सिर पर भले ही गंभीर चोट न लगे, मगर छोटा आघात भी आंखों की रोशनी के लिए खतरनाक होता है। अक्सर कार एक्सीडेंट के बाद आंखों से देखने में परेशानी होती है या कुछ लोगों को डबल विजन होता है। डबल विजन में चीजें 2 दिखाई देने की समस्या होती है जिसका कारण है आंखों के आसपास चोट लगना या वहां की मांसपेशियों में खिंचाव आना।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद लगातार चक्कर आना

एक्सपर्ट बताते हैं कि एक्सीडेंट के बाद दिमाग में तनाव का हार्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से बार-बार चक्कर, सिर में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं। अगर सिर पर चोट लगी हो तो भी चक्कर आ सकते हैं।

एक्सीडेंट के बाद ड्राउजिनेस

ड्राउजिनेस, शरीर में सुस्ती, बार-बार झपकी आने तथा आलस की समस्या है। एक्सीडेंट के बाद यह सब होना कॉमन है। क्योंकि एक्सीडेंट से शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से सेहत पर प्रभाव पड़ता है। एक्सीडेंट से दिमाग गंभीर रूप से स्ट्रेस लेता है, इसके साथ-साथ चोटों का दर्द भी लगातार महसूस होता रहता है। इन सभी कारणों से ड्राउजिनेस की परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद बोलने में परेशानी क्यों होती है?

कार एक्सीडेंट के बाद बोलने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मरीज को डिसाथ्रिया नाम की समस्या होती है। डिसाथ्रिया एक बीमारी है जिसमें मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से इंसान का दिमाग भी बोलने के लिए मैसेज पहुंचा नहीं पाता और आपका मुंह भी बोलने के लिए शब्दों का चयन नहीं कर पाता है। यह एक प्रकार से दिमाग से जुड़ी हुई समस्या ही है।

ये भी पढ़ें- चाय नहीं, कॉफी है भारतीयों की पहली पसंद! जानें 1 कप पीने के 5 फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola