Potassium Deficiency: शरीर के लिए सबसे जरूरी खनिजों में से एक है पोटैशियम. शरीर में इस खनिज की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. पोटैशियम (Potassium) शरीर को सही तरह से काम करने में मदद करता है. यह ना सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि किडनी को एक्स्ट्रा सोडियम निकालने में भी सहायता देता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर कैसे लक्षण (Potassium Deficiency Symptoms) नजर आते हैं और इस कमी कैसे पूरा कर सकते हैं.
पोटैशियम की कमी से क्या होता है | Potassium Ki Kami Se Kya Hota Hai
- पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं.
- पोटैशियम ऐसा खनिज है जो मांसपेशियों की गतिविधि में मदद करता है. इसकी कमी से मांसपेशियां प्रभावित होती हैं.
- यह खनिज दिल की धड़कन नियंत्रित करता है. ऐसे में पोटैशियम की कमी दिल के कामकाज को प्रभावित करती है.
- पोटैशियम की कमी से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है.
- पोटैशियम की कमी होने पर मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव बढ़ता है.
- शरीर में पौटेशियम की कमी हो जाए तो शरीर हर समय थका-थका महसूस करने लगता है.
- इस खनिज की कमी से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है.
- ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) नियंत्रण में रखने के लिए शरीर को पोटैशियम की जरूरत होती है.
- पोटैशियम की कमी से कई बार उल्टी और दस्त की शिकायत हो जाती है.
- पोटैशियम की कमी दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है.
यह भी पढ़ें –सेहत के लिए बेहद हेल्दी हैं अनहेल्दी कहे जाने वाले ये 5 फूड्स, डॉक्टर ने कहा जरूर खाएं
क्या खाने पर शरीर को मिलेगा पोटैशियम
- मीट और मछली में पोटैशियम की भरपूर मात्रा (Potassium Rich Food) होती है.
- शरीर को दूध और दही से भी पोटैशियम मिलता है.
- फलों का रस या मिल्कशेक पीने पर पोटैशियम मिलता है.
- जड़ वाली सब्जियां जैसे आलू और शकरकंदी पोटैशियम से भरपूर होती हैं.
- केला पोटैशियम का बेहतरीन स्त्रोत है.
- पालक से भी पौटेशियम को अच्छी मात्रा में पोटैशियम मिलता है.
- छोले और बींस भी पोटैशियम के स्त्रोत होते हैं.
किसे पोटैशियम कम लेना चाहिए
किडनी की समस्याओं (Kidney Problems) से ग्रसित लोगों को पोटैशियम कम खाने के लिए कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी एक्स्ट्रा पोटैशियम को शरीर से निकालने में मदद करती है. लेकिन, अगर किडनी का कोई रोग हो गया है तो किडनी पोटैशियम को बाहर नहीं निकाल पाती. इसीलिए जिन लोगों को किडनी की दिक्कतें होती हैं उन्हें पौटेशियम से भरपूर चीजों के सेवन से परहेज के लिए कहा जाता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – बॉडी में दिख रहे हैं ये 5 साइन तो आज ही करा लें Diabetes का टेस्ट
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
40 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines