Postpartum Depression: बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए बेहद खुशी का समय होता है, मन एकसाथ कई भावनाओं से भर जाता है. लेकिन, कई बार यह अनुभव कई चुनौतियों के साथ आता है जिसके कारण बहुत सी महिलाएं डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी दिक्कतों का शिकार हो सकती हैं. बच्चे को जन्म देने के बाद होने वाले डिप्रेशन को पोस्टपार्टम डिप्रेशन या पोस्टनेटल डिप्रेशन (Postnatal Depression) कहते हैं. UNICEF के अनुसार, पोस्टपार्टम डिप्रेशन का मतलब सिर्फ दुखी होना ही नहीं है. बहुत ज्यादा एंजाइटी होना भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन में हो सकता है. हर समय रोना और बच्चे के साथ बोंडिंग ना हो पाना भी पोस्टपार्टम में हो सकता है.
यह भी पढ़ें – कैसे El Nino ले सकता है 4.5 लाख लोगों की जान? जानिए इंसानी शरीर पर क्या पड़ेगा असर
पोस्टपार्टम डिप्रेशन के क्या लक्षण हैं
पोस्टपार्टम डिप्रेशन या पोस्टनेटल डिप्रेशन के लक्षण सामान्य डिप्रेशन जैसे ही दिखते हैं –
- दुख महसूस करना
- आमतौर पर जो चीजें खुशी देती हैं उन्हें भी एन्जॉय ना कर पाना
- शरीर में थकान रहना और एनर्जी की कमी महसूस होना
- ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होना या अटेंशन स्पैन कम हो जाना
- सेल्फ एस्टीम और सेल्फ कोंफिडेंस कम होना
- नींद खराब हो जाना, बच्चा सो रहा हो तब भी ना सो पाना
- भूख में कमी आना
महिलाएं पोस्टपार्टम डिप्रेशन में अपने बच्चे या पार्टनर से दूरी महसूस करने लगती हैं और कई बार खुद को या बच्चे को नुकसान पहुंचाने के बारे में भी सोच सकती हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन में महिला सचमुच ऐसा करती ही है. अगर आप पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही हैं तो इस बारे में अपने परिवार, दोस्त या डॉक्टर से जितना जल्दी हो सके बात करें.
पोस्टपार्टम डिप्रेशन को कैसे मैनेज किया जा सकता है
पॉजीटिव कॉपिंग स्ट्रैटजी से, स्ट्रेस को मैनेज करके और सपोर्टिव नेटवर्क बिल्ड करके पोस्टपार्टम डिप्रेशन से बचा जा सकता है. यह फिजिकल एजुकेशन की तरह है. फिजिकल एजुकेशन में जिस तरह शरीर को समझना और अलग-अलग दबाव या परेशानी में खुद का ख्याल कैसे रखना है, यह सिखाया जाता है, वैसे ही यहां दिमाग को समझना और चीजों को मैनेज करने पर जोर दिया जाता है. अपने करीबियों या किसी एक्सपर्ट से इस बारे में बातचीत करना, रिस्क फैक्टर्स को समझना और जरूरी कांउसलिंग लेना पोस्टपार्टम डिप्रेशन से निपटने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें – Bhagyashree ने बताया क्यों महिलाएं चलती हैं टेढ़ा-मेढ़ा, कहा इन 3 एक्सरसाइज से Penguin Walk होगी ठीक, सुधर जाएगा पोश्चर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
टॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 hr agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
3 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
4 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
18 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
21 hrs agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
1 day agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
1 day agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
1 day agoदूध पीने में की गलती और 33 साल के पुरुष का हार्ट हुआ फेल, डॉक्टर ने इस लापरवाही को बताया वजह, कहा कभी ना करें ये 2 गलतियां
1 day agoपेट में हर समय जलन महसूस होना कैंसर का लक्षण तो नहीं? यहां जानिए Stomach Cancer के क्या हैं संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - UNICEF
First published on:
Know More: Editorial Guidelines