Tailbone Pain Causes: कॉक्सिक्स या टेलबॉन को आम भाषा में पूंछ की हड्डी कहा जाता है. यह हमारी रीढ़ की हड्डी का टर्मिनल पार्ट यानी अंतिम सिरा है. यह एक तिकोने आकार की हड्डी होती है. लिगामेंट एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. जितेश जैन ने यूट्यूब पर पोस्ट हुए एक वीडियो में बताया है कि पूंछ की हड्डी में दर्द (Poonch Ki Haddi Mein Dard) क्यों होता है, इसके गंभीर होने के क्या लक्षण हैं, इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है और इसका ट्रीटमेंट क्या होता है. आप भी जान लीजिए डॉक्टर की सलाह.
यह भी पढ़ें – Ovulation क्या होता है और कब होता है? जानिए पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन शुरू होता है
किन लोगों को होता है पूंछ की हड्डी में दर्द
डॉक्टर बताते हैं कि पूंछ की हड्डी में उन लोगों को ज्यादा दर्द होता है जो मोटे हैं या जिनका वजन ज्यादा है. यह दर्द पुरुषों से 5 गुना ज्यादा महिलाओं में देखा जाता है.
पूंछ की हड्डी में क्यों होता है दर्द
टेलबोन में दर्द होने का सबसे बड़ा कारण है अपने नितंब के बल गिरना. इससे सीधा पूंछ की हड्डी पर जोर पड़ता है और दर्द होने लगता है. बिना चोट के यह दर्द वृद्धावस्था में हो सकता है, टेलबोन से जुड़े लिगामेंट्स लूज होने पर या हाइपरएक्टविट होने से यह दर्द हो सकता है.
क्या किसी गंभीर कारण से भी हो सकता है दर्द
पूंछ की हड्डी में अगर कोई इंफ्केशन हो जाए या ट्यूमर हो जाए तब भी दर्द हो सकता है. इसके अलावा, पूंछ की हड्डी की कोई गंभीर दिक्कत होने पर कुछ लक्षण (Tailbone Pain Symptoms) नजर आने लगते हैं, जैसे – बैठने पर दर्द होना, बैठने के कुछ देर बाद दर्द होना, बैठने पर दर्द होता है लेकिन बैठकर उठने पर ज्यादा दर्द होना, इसके अलावा बैठे हुए जब आप आगे की तरफ झुकते हैं तो दर्द होना.
पूंछ की हड्डी की बीमारी के ये भी हैं लक्षण
डॉक्टर बताते हैं कि पूंछ की हड्डी की कोई बीमारी हो तो इसमें सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है या आपको मलत्याग करते हुए दर्द हो सकता है.
पूंछ की हड्डी के दर्द को कैसे ठीक किया जा सकता है
पूंछ की हड्डी में होने वाले दर्द को ठीक करने को लेकर डॉक्टर कहते हैं कि 10 में से 9 लोगों को बिना सर्जरी की मदद से इस दर्द से राहत मिल जाती है. दवाओं से, एक्सरसाइज से या कुछ लोकल इंटरवेन्शन से इस दर्द से राहत मिल सकती है.
बैठने से बचें – अगर आपको पूंछ की हड्डी में दर्द रहने लगा है तो आपको बैठने से बचना चाहिए. बैठने की पॉजीशन (Sitting Position) से ही दर्द होता है. यह शरीर का वो हिस्सा है जो बैठने पर फ्लोर के टच में आता है और सूजन बढ़ जाती है. इससे हीलिंग प्रोसेस भी धीमा पड़ने लगता है.
डॉनट कुशन आएगा काम – पूंछ की हड्डी को प्रोटेक्ट करने के लिए O शेप या U शेप के कुशन मिलते हैं. आप Coccyx Cushion पर बैठते हैं तो पूंछ की हड्डी जमीन से नहीं छूती और हीलिंग प्रोसेस में बाधा नहीं आती. इस हड्डी पर जोर भी नहीं पड़ता है.
ठंडे-गर्म पानी की सिकाई – पूंछ की हड्डी पर कभी गर्म तो कभी ठंडे पानी से सिकाई कर सकते हैं. नहाते समय गर्म पानी में बैठने से सिकाई हो जाती है. इससे दर्द कम होने में मदद मिल सकती है.
दवा ले सकते हैं – डॉक्टर की सलाह लेकर दवा ली जा सकती है. दवा से राहत मिलती है.
दिक्कत बढ़ने पर क्या होता है
अगर किसी भी तरीके से टेलबोन का दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो लोकल इंटरवेन्शन किया जाता है. इसमें डॉक्टर मलद्वार के रास्ते से टेलबोन को मेनिपुलेट करते हैं और उसकी पॉजीशन को ठीक करते हैं. इससे टेलबॉन की पॉजीशन ठीक हो जाती है. इसे ट्रांस रेक्टल मेनिपुलेशन कहते हैं. कुछ मरीजों को लोकल इंजेक्शन भी लगाया जाता है.
यह भी पढ़ें – जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines