Cancer Prevention: हर साल दिल्ली-NCR में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक प्रदूषण फैला रहता है। इसकी वजह पराली का जलना है। हालांकि, अब ये परेशानी मुंबई और अन्य राज्यों में भी देखी जाने लगी है। प्रदूषित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए इस समय बड़ी चिंता का विषय है कैंसर का बढ़ता रिस्क। हवा, जल और खाने में मिल रहे हानिकारक तत्व, जो हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हम खुद को कैंसर से बचा सकते हैं? आइए जानते हैं।
प्रदूषण से कौन सा कैंसर होता है?
लंग कैंसर- ज्यादा प्रदूषण के संपर्क में रहने से लोगों को फेफड़ों के कैंसर होने का संभावना सबसे ज्यादा रहती है क्योंकि धुंआ हमारे फेफड़ों में भर जाता है, जिस वजह से रेस्पिरेटरी इश्यूज हो सकते हैं। इसे लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण यानी PM2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे तत्व फेफड़ों को क्षतिग्रस्त करते हैं।
WHO कहता है कि ये कार्सिनोजेनिक कैंसर है, जिसमें शरीर का अंग केमिकल्स से प्रभावित होता है।
ये भी पढ़ें- पेट से जुड़े ये 5 संकेत हो सकते हैं Fatty Liver का कारण, जानें शुरुआती लक्षण और उपाय
लंग कैंसर होने के संकेत
- लगातार खांसी होना।
- सांस लेने में तकलीफ होना।
- छाती में दर्द महसूस करना।
- खांसी में खून आना।
- थकान और वजन कम होना।
- चेहरे और गर्दन में सूजन होना।
स्किन कैंसर- प्रदूषण से स्किन का कैंसर भी हो सकता है। हवा में मौजूद रसायन और जहरीले टॉक्सिन्स स्किन पर जमा हो जाते हैं, जिससे त्वचा डैमेज होने लगती हैं।
अन्य कैंसर का भी जोखिम तेज
ब्लैडर कैंसर, लिवर कैंसर और ब्रेन कैंसर भी ज्यादा समय तक प्रदूषण में रहने से हो सकते हैं।
कैसे खुद को कैंसर होने से बचाएं?
दिल्ली के मशहूर कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण ने पॉडकास्ट शो में बताया है कि पॉल्यूशन से कैंसर होने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। इससे बचने के लिए आपको सबसे पहले मास्क और हाइजीन का ध्यान रखना है और दूसरा, हमारी अच्छी डाइट भी जरूरी है।
कैसी होनी चाहिए डाइट?
सात्विक खाना- ज्यादा से ज्यादा सात्विक खाना खाएं। ये हल्का और कम तेल वाला बना भोजन होता है, जिसे खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। डॉक्टर बताते हैं कि हम अपनी इम्यूनिटी को जितना अच्छा रखेंगे, उतना ही कैंसर या अन्य किसी गंभीर बीमारी के संपर्क में आने से बचेंगे।
एंटीऑक्सिडेंट्स- हमें अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट्स को शामिल करना चाहिए। इसके लिए विटामिन-सी और डी का सेवन करना चाहिए और सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। मगर सप्लीमेंट हमें डॉक्टरी सलाह पर ही लेने चाहिए।
हल्दी-तुलसी काढ़ा- आपको रोजाना एक कप काढ़ा पीना चाहिए। हल्दी, तुलसी और अदरक का रस मिलाकर एक अच्छा काढ़ा बनाना है। इसे सुबह पिएं और फिर घर से बाहर जाएं। ये तीनों चीजें इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ पॉल्यूशन के हानिकारक प्रभावों को भी कम करती हैं।
ये भी पढ़ें- गंजेपन को रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आचार्य बालकृष्ण ने गिनवाए फायदे
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines