हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Poha Benefits : वजन ही नहीं इन 6 समस्याओं के लिए भी रामबाण इलाज है पोहा, जानें इसके जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
poha khane ke fayde

Poha Benefits: पोहा सेहत के लिए हेल्दी नाश्ता माना जाता है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। यह उत्तर भारत का बहुत मशहूर व्यंजन है, इंदौर में यह खूब खाया जाता है। बूढ़े, बच्चे हों या जवान सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। पोहा में फाइबर, आयरन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स और कई तरह की सब्जियां डालकर इसे और भी हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पोहा खाने के फायदों के बारे में।

पोहा खाने के फायदे

इम्यून सिस्टम बेहतर बनाने में मददगार

पोहे को पौष्टिक बनाने के लिए हम सभी कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

बीपी कंट्रोल

पोहा फाइबर से भरपूर होता है और यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसलिए यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन

वजन घटाने में सहायक

पोहा खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

एनर्जी

सुबह ब्रेकफास्ट में पोहा खाने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर को ऊर्जा देने में सहायक होता है।

विज्ञापन

मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद

पोहा में आयरन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। आप पोहा को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

आयरन की कमी दूर

पोहा विटामिन बी और आयरन का अच्छा स्रोत है। अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो यह शरीर को आयरन की कमी से बचाने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन

पचने में आसान

पोहा पचने में आसान होता है और पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। यह शरीर में सूजन की समस्या को भी दूर करता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola