Chai Ko Channe Ke Nuksan: सुबह की चाय से कई लोगों के दिन की शुरुआत होती है. कुछ लोगों की तो चाय के बिना आंखें ही नहीं खुलती हैं. उन्हें बेड पर चाय चाहिए होती है. इसलिए लोगों को जल्दी-जल्दी चाय बनाकर दी जाती है, लेकिन इस दौरान क्या आपने कभी गौर किया है कि चाय छानने के लिए आप किस चीज की छन्नी इस्तेमाल कर रहे हैं? आजकल कई घरों में प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म चाय को प्लास्टिक की छन्नी में छानकर पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. आचार्य मनीष जी का कहना है कि ऐसा करने से आप कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर क्यों प्लास्टिक की छन्नी से छानी गई चाय शरीर पर क्या असर डालती है.
इसे भी पढ़ें- पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत
प्लास्टिक की छन्नी में चाय क्यों नहीं छाननी चाहिए?
यह छोटी सी आदत हमारी हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म चाय के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल निकल सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में पहुंचकर बीमारियों की दावत दे सकते हैं. इसलिए हमें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
प्लास्टिक की छन्नी से क्या नुकसान हो सकता है?
केमिकल शरीर में जाने का खतरा- गर्म चाय से प्लास्टिक में मौजूद बना या फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स चाय के साथ कप में चले जाते हैं और लगातार ऐसा होने से हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं.
पेट और पाचन की समस्या होना- ये तमाम केमिकल शरीर के अंदर जाकर पेट की लाइनिंग को इरिटेट करते हैं, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. साथ ही, गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है.
इम्यून सिस्टम कमजोर होना- अगर आप काफी वक्त से एक ही तरह की छन्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बदल लेना चाहिए. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है.
किन लोगों को बरतनी चाहिए ज्यादा सावधानी?
- गर्भवती महिलाएं
- बच्चे और बुजुर्ग
- हार्मोनल या पेट की समस्या वाले लोग
किस तरह की छन्नी इस्तेमाल करें?
बेहतर होगा कि आप स्टेनलेस स्टील की छन्नी इस्तेमाल करें. इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, कांसे या पीतल की छन्नी इस्तेमाल करना भी बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- नाक से खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए Nose Bleeding के क्या कारण हो सकते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
9 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
10 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
11 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines