प्लास्टिक की छन्नी में चाय छानकर पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया किन बीमारियों को मिलती है दावत

Plastic Tea Strainer Side Effects: अगर आप भी चाय को छानने के लिए प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा रुक जाइए और इस आदत को बदलने पर विचार करें. यहां पर हम आपको इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बता रहे हैं.

Chai Ko Channe Ke Nuksan

कैंसर का कारण बन सकती है चाय की छन्नी. Image Credit- Freepik

Chai Ko Channe Ke Nuksan: सुबह की चाय से कई लोगों के दिन की शुरुआत होती है. कुछ लोगों की तो चाय के बिना आंखें ही नहीं खुलती हैं. उन्हें बेड पर चाय चाहिए होती है. इसलिए लोगों को जल्दी-जल्दी चाय बनाकर दी जाती है, लेकिन इस दौरान क्या आपने कभी गौर किया है कि चाय छानने के लिए आप किस चीज की छन्नी इस्तेमाल कर रहे हैं? आजकल कई घरों में प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म चाय को प्लास्टिक की छन्नी में छानकर पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. आचार्य मनीष जी का कहना है कि ऐसा करने से आप कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर क्यों प्लास्टिक की छन्नी से छानी गई चाय शरीर पर क्या असर डालती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की छन्नी में चाय क्यों नहीं छाननी चाहिए?

यह छोटी सी आदत हमारी हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म चाय के संपर्क में आने पर प्लास्टिक से हानिकारक केमिकल निकल सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में पहुंचकर बीमारियों की दावत दे सकते हैं. इसलिए हमें इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. 

प्लास्टिक की छन्नी से क्या नुकसान हो सकता है?

केमिकल शरीर में जाने का खतरा- गर्म चाय से प्लास्टिक में मौजूद बना या फ्थेलेट्स जैसे केमिकल्स चाय के साथ कप में चले जाते हैं और लगातार ऐसा होने से हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. 
पेट और पाचन की समस्या होना- ये तमाम केमिकल शरीर के अंदर जाकर पेट की लाइनिंग को इरिटेट करते हैं, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. साथ ही, गैस, एसिडिटी और पेट में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है. 
इम्यून सिस्टम कमजोर होना- अगर आप काफी वक्त से एक ही तरह की छन्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बदल लेना चाहिए. लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करना इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है. 

विज्ञापन

किन लोगों को बरतनी चाहिए ज्यादा सावधानी? 

  • गर्भवती महिलाएं 
  • बच्चे और बुजुर्ग
  • हार्मोनल या पेट की समस्या वाले लोग

किस तरह की छन्नी इस्तेमाल करें? 

बेहतर होगा कि आप स्टेनलेस स्टील की छन्नी इस्तेमाल करें. इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा. इसके अलावा, कांसे या पीतल की छन्नी इस्तेमाल करना भी बेस्ट हो सकता है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ