Fiber Rich Foods: कब्ज पाचन और आंतों से जुड़ी एक समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. इसमें मल कड़ा हो जाता है और घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी मलत्याग नहीं हो पाता है और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है सो अलग. ऐसे में कब्ज को दूर करने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स खाए जा सकते हैं. फाइबर की कमी कब्ज के मुख्य कारणों में शामिल है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ऐसे कुछ फूड्स का जिक्र किया है जो फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन को खासतौर से अच्छा रखते हैं. आप भी अपने खाने की प्लेट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – किस दाल में संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी होता है? जानिए Vitamin C पाने के लिए खाने का क्या है सही तरीका
फाइबर से भरपूर हैं ये फूड्स
साबुन अनाज – जौ, ब्राउन राइस, गेंहू
दालें – दालें और लेगुम्स जैसे राजमा और छोले
फल – सेब, नाशपानी, एप्रिकोट्स, बेरीज
सब्जियां – गाजर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां
सूखे मेवे और बीज – बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज.
फाइबर क्या होता है
फाइबर एक जरूरी फूड कंपोनेंट है जो पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है. यह माइक्रोबायोम को फायदे देता है. माइक्रोबायोम डाइजेस्टिव ट्रैक में बैक्टीरिया के हेल्दी बैलेंस को सपोर्ट करता है. इससे गट मोटिलिटी में हेल्प मिलती है और आंतों में मसल्स कोंट्रेक्शन कोर्डिनेशन बेहतर होती है जिससे फूड अच्छे से पुश होकर शरीर से निकलता है.
फाइबर किस-किस तरह से फायदेमंद होता है
- फाइबर से भरपूर फूड्स खाने पर पाचन हेल्दी रहता है
- हार्ट हेल्थ अच्छी रहने में मदद मिलती है
- हेल्दी वेट मैनेज करने में मदद मिलती है
- ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है.
कब्ज होने के क्या कारण हैं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान, यूएस (NIH) के अनुसार ऐसे कुछ कारण हैं जो कब्ज की वजह बन सकते हैं, जैसे – खानपान में फाइबर की कमी होना, खानपान का खराब होना, फ्लुइड जैसे पानी या जूस वगैरह ना लेना, कैफीन का जरूरत से ज्यादा सेवन करना, दवाओं के चलते, ज्यादा शराब पीने की वजह से, हाइपोथायराइड, न्यूरोपैथी या साइकोलॉजिकल इशूज होना.
यह भी पढ़ें – ब्रेन स्ट्रोक के बाद आशिकी स्टार Rahul Roy ने बदल दी अपनी डाइट, 6 सालों से नहीं खाई ये चीजें, कहा बोलने में भी होती है दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
34 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
56 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines