Symptoms of Ulcer: आजकल लोगों का खानपान इतना खराब हो गया है कि वक्त से पहले कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. लोग डायबिटीज या थायराइड की बीमारियों से ग्रस्त हैं, लेकिन अब अल्सर जैसी बीमारी भी देखने को मिल रही है. यह पेट की अंदरूनी परत में बनने वाली एक बीमारी है, जिसका अगर वक्त पर इलाज ना कराया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है. कई बार लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य गैस या एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. यहां पर हम आपको पेट में अल्सर होने के लक्षण बता रहे हैं, जो पेट के आसपास हिस्से में नजर आते हैं.
इसे भी पढ़ें- सेक्शुअल रोग होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया ऐसे करें पहचान
क्या होता है पेट का अल्सर?
यह एक ऐसी बीमारी है जो पेट के अंदर की लेयर में होती है. जब यह कमजोर हो जाती है तो पेट में एसिड बनने लगता है और यह एसिड अंदरूनी लेयर को नुकसान पहुंचाने लगता है और घाव बन जाता है. यही घाव अल्सर कहलाता है. अगर किसी को अल्सर होता है तो आप इन टिप्स की मदद से पता लगा सकते हैं.
शुरुआती लक्षण
- लंबे समय तक दवाइयों का सेवन करना
- मसालेदार और तला-भुना खाना
- शराब पीना और धूम्रपान करना
- हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया होना
- स्ट्रेस लेना
पेट में अल्सर होने के 5 आम संकेत
पेट में जलन रहना- अगर आपके पेट में लगातार जलन या दर्द रहता है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. रिसर्च के मुताबिक, पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या चुभन जैसा दर्द रहना भी अल्सर का संकेत है. यह दर्द खाने के बाद या खाली पेट ज्यादा महसूस हो सकता है, लेकिन कई बार यह दर्द रात में भी बढ़ जाता है.
बार-बार एसिडिटी बनना- अगर आपको लगातार गैस, खट्टी डकार या अपच की समस्या रहती है, तो इसे हल्के में ना लें. कई बार यह अल्सर का शुरुआती संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
मतली और उल्टी- अल्सर होने की वजह से पेट के आसपास के हिस्से में सूजन या जलन होने लगती है. इससे मतली या उल्टी की शिकायत रहती है और गंभीर स्थिति में उल्टी में खून आने की समस्या हो जाती है.
भूख कम होना- अगर आपको भूख कम लगती है या ज्यादा खाने के बाद पेट भर जाता है तो खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में वजन कम होने लगता है. ऐसे में आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है.
काला या खून वाला मल- अगर आपको काला मल आने लगा तो यह अंदरूनी ब्लीडिंग का संकेत भी हो सकता है. कई बार अल्सर की बीमारी काफी बढ़ जाती है और खतरनाक रूप ले लेती है.
इसे भी पढ़ें- आंखों में सूखापन होने का क्या कारण है? सर्दियों के बाद इस वजह से होती है Dry Eyes की दिक्कत
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
37 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines