आंखों में सूखापन होने का क्या कारण है? सर्दियों के बाद इस वजह से होती है Dry Eyes की दिक्कत

Dry Eyes Causes: सर्दियों के बाद अक्सर ही आंखें ड्राई होने लगती हैं यानी आंखों में सूखापन होने लगता है और कई बार खुजली भी हो जाती है. यहां जानिए इसकी क्या वजह है और किस तरह दूर होगी आंखों के सूखने की परेशानी.

Dry Eyes Causes

Aankh Sukhne Ke Karan: आंख सूखने पर क्या करना चाहिए?

विज्ञापन

Dry Eyes: कड़ाके की सर्दियां जैसे ही कम होती हैं आंखों में सूखेपन की दिक्कत होने लगती है. ड्राई आइज की दिक्कत कभी-कभार की बात नहीं है बल्कि यह एक क्रोनिक कंडीशन है जो लंबे समय तक बनी रहती है. सर्दियों में यूं तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो जाती हैं लेकिन सर्दियों के जाते हुए आंखों में ड्राइनेस की दिक्कत होने लगती है. सर्दियों में घर के अंदर के हीटर और सर्दी की शुष्क हवाएं आंखों के नेचुरल मॉइस्चर को सोख लेती हैं. इससे गर्मियां आने पर भी आंखों की यह दिक्कत नहीं जाती है.

सर्दियों के बाद ड्राई आइज होना

ड्राई आइज की बीमारी (Dry Eyes Disease) यानी DED के कई कारण होते हैं, लेकिन इसका एक बड़ा कारण मेइबोमियन ग्रंथि का डिस्फंक्शन है जो इवेपोरेटिव ड्राई आई की सबसे बड़ी वजह है. यह डैमेज एक बार में नहीं होता बल्कि धीरे-धीरे होता चला जाता है. इसके अलावा, सर्दियों का वातावरण, टियर इवेपोरेशन, लो ह्यूमिडिटी वाला वातावरण जिसमें घर के अंदर की हीटिंग शामिल है, पूरे साल चलता है और इसीलिए आंखें हमेशा ही ड्राई महसूस होने लगती हैं.

विज्ञापन

सर्दियों में घर के अंदर जो लोग घर के अंदर हीटर का इस्तेमाल करते हैं उनकी आंखें ज्यादा ड्राई होती हैं. हीटर से मेइबोमियन ग्रंथि इरिटेट होती है जो जल्दी ठीक नहीं होती है. हर समय फोन की स्क्रीन में नजरें गढ़ाए रखने पर लंबे समय तक बिना पलकें झपकाएं फोन पर लगे रहने से ड्राई आइज की दिक्कत बढ़ती हैं.

ठंडे महीनों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं. इससे डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने लगती है जो ड्राई आइज की वजह बनती है. एजिंग के कारण भी यह दिक्कत ज्यादा होती है. जिन लोगों की उम्र 40 साल से ज्यादा है उन्हें ड्राई आइज की दिक्कत ज्यादा होती है.

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए

विज्ञापन

अगर आपको आंखों में सूखेपन के साथ ही आंखों में करकरी महसूस होती है. आंखें लाल नजर आने लगी हैं, आंखों से धुंधला दिखता है और पलक झपकाने पर आंखें साफ होती हैं या फिर आंखों से बहुत ज्यादा पानी निकलने लगा है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं. ये आंखों की गंभीर दिक्कतों के लक्षण हो सकते हैं.

आंखें सूखने लगें तो क्या करें

विज्ञापन
  • घर के अंदर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.
  • खुद को हाइड्रेटेड रखें और दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं.
  • आंखों पर गर्म कपड़े से सिकाई करें.
  • प्रीजर्वेटिव फ्री आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे टियर लेयर्स बिल्ड होने लगें.
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सप्लीमेंट्स लेने पर फायदा मिलेगा.
  • हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फुट दूर देखें. इससे आंखों की एक्सरसाइज हो जाती है.
  • स्क्रीन से दूरी बनाने की कोशिश करें.
  • परेशानी बढ़े तो डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें – आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ