Stomach Worms Treatment: पेट में कीड़े होना अब बहुत ही आम समस्या बन गई है. पहले बच्चों के पेट में कीड़े हुआ करते थे, लेकिन अब बड़े-बुजुर्गों के पेट में भी कीड़े हो रहे हैं. गंदा पानी, अधपका खाना, बाहर का ज्यादा फास्ट फूड और साफ-सफाई की कमी इसकी बड़ी वजह बन सकती है. पेट में कीड़े होने पर भूख कम लगना, पेट दर्द, वजन घटना, कमजोरी और कभी-कभी उल्टी या दस्त जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. आयुर्वेद में इस समस्या से राहत पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है. इसको लेकर आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, कुछ सब्जियां पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकती हैं. इनमें गाजर का सेवन करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए इस लेख में जानते हैं और गाजर से पेट के कीड़ों से राहत पाने का तरीका जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज
पेट के कीड़े होने के लक्षण
अगर आपके पेट में कीड़े हैं तो इस बात का पता इन संकेतों से लगाया जा सकता है.
- बार-बार पेट दर्द होना
- भूख कम लगना
- वजन कम होना
- गुदा के आसपास खुजली होना
- कमजोरी और थकान होना
- बच्चों में चिड़चिड़ापन होना
आचार्य बालकृष्ण गाजर कैसे करती है मदद
एक्सपर्ट के मुताबिक, गाजर में फाइबर, विटामिन A और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अगर इसका सेवन लगातार किया जाए तो फायदा हो सकता है. आयुर्वेद में भी गाजर पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करती है और आंतों में मौजूद कीड़ों को बाहर निकालने में सहायक हो सकती है.
कैसे करें गाजर का सेवन?
- गाजर का सेवन सुबह खाली पेट किया जा सकता है. आपको 2 कच्ची गाजर खाली पेट खानी होगी.
- इसके अलावा, गाजर को कद्दूकस करके भी खा सकते हैं.
- 10 दिन तक इसका नियमित सेवन करने से फायदा महसूस हो सकता है.
- आप सब्जी का इसका जूस बनाकर भी खा सकते हैं. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा आराम मिलेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- गाजर खाने के वक्त अच्छी तरह से धो लें और इसके बाद सेवन करें.
- अधपका खाना बिल्कुल ना खाएं, क्योंकि ऐसा करने से कीड़े होने लगते हैं.
- मीठा कम खाएं और अगर खा रहे हैं तो सुबह का वक्त सेलेक्ट करें.
इसे भी पढ़ें- क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
19 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
19 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines