Stomach Gas Home Remedies: पेट में गैस कई कारणों से बन सकती है. कुछ सड़ा-गला खा लेने पर, बहुत ज्यादा खा लेने पर, सही तरह से चबा-चबाकर ना खाने पर या बेवक्त कुछ खा लेने से पेट में गैस बन सकती है. पेट में गैस बनने से व्यक्ति के लिए ठीक तरह से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह गैस की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पेट में अटकी गैस (Pet Me Atki Gas) निकालने के लिए किस तरह लेमन शॉट बनाया जा सकता है. इस लेमन शॉट से पेट में अटकी हुई गैस निकल जाती है और पेट हल्का महसूस होता है.
पेट में गैस अटक जाएं तो क्या करें
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इस ड्रिंक को बनाकर पीने पर पेट में अटकी गैस निकल जाती है. ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास में आधा नींबू का रस, एक चुटकी हींग, एक चुटकी काली मिर्च और आधा कप गर्म पानी मिला लें. इस तैयार ड्रिंक को अच्छे से मिक्स करके धीरे-धीरे पिएं. इससे पेट में अटकी गैस निकल जाती है, पेट फूलने की दिक्कत नहीं होती और पाचन बेहतर होने लगता है सो अलग. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस एक लेमन शॉट को पीते ही हल्का महसूस होने लगता है.
ये नुस्खे भी आएंगे बेहद काम
अदरक का पानी – पेट में गैस बनने लगे तो अदरक का पानी पिया जा सकता है. एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालें और उबाल लें. इस पानी को छानकर पीने पर पेट की गैस से राहत मिलती है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तेजी से अपना असर दिखाते हैं.
पुदीने की चाय – पुदीने की चाय पीने पर भी ब्लोटिंग से राहत मिलती है. अगर आपको अक्सर ही पेट फूलने की समस्या होती है तो पुदीने की चाय बनाएं और पी लें. इससे पेट में होने वाला दर्द भी कम होने लगता है.
बेकिंग सोडा का पानी – बेकिंग सोडा का पानी भी पेट फूलने की दिक्कत को दूर करता है. एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) डालें और घोलकर पी लें. गैस निकल जाती है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा मात्रा में ना पी लें.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- बहुत तेजी से खाना खाया जाए तो इससे पेट फूल जाता है. इसीलिए धीमी गति से और अच्छे से चबा-चबाकर खाना खाना चाहिए.
- खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से परहेज करें. इससे पेट फूल सकता है.
- खाने-पीने की जिन चीजों से पेट फूलता है उन चीजों से परहेज करें.
- बोतल से सीधा पानी पीने के बजाय अगर आप स्ट्रॉ की मदद से पानी पीते हैं तो इससे पेट फूल सकता है.
- धूम्रपान करने और चुइंगम खाने से भी अक्सर ही पेट फूलने की दिक्कत हो जाती है.
यह भी पढ़ें – Fatty Liver के लक्षण दिखने लगें तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें, पिघलने लगेगा गंदा फैट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
16 mins agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
4 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
18 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
21 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
21 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
22 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines