Pet Foolne Pr Kya Kre: कुछ ज्यादा खा लेने पर या सड़ा-गला खाने से अक्सर ही पेट फूल जाता है. पेट फूलना या पेट में गैस बनना ऐसी स्थिति है जिसमें ऐसा लगता है जैसे पेट के अंदर कुछ हिचकोले खा रहा है, गैस (Gas) ऊपर की तरफ चढ़ रही हैं और पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी पेट फूलने से परेशान हैं तो पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. पान का पत्ता स्वाद में तो अच्छा होता ही है, साथ ही यह कैल्शियम, पौटेशियम, आयरन, विटामिन सी और फाइबर का अच्छा स्त्रोत भी है. ऐसे में पेट की गैस को निकालने में पान का पत्ता (Betel Leaf) काम आ सकता है. इस नुस्खे को इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट राजमनी पटेल ने शेयर किया है. आप भी जानिए किस तरह पान के पत्ते से पेट की गैस से छुटकारा पाया जा सकता है.
पेट की गैस के लिए पान का पत्ता
इस नुस्खे के लिए आपको 2 पान के पत्ते, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच नींबू का रस, एक कप पानी और 2 से 3 तुलसी के पत्तों की आवश्यक्ता होगी. सबसे पहले पान के पत्तों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें एक कप गुनगुना पानी डालकर 10 मिनट के करीब भिगोने के लिए रख दें. साथ ही तुलसी के पत्ते भी भिगा दें. इसके बाद हल्के से दबाकर तुलसी और पान के पत्तों का रस छान लें. इस छने हुए रस में शहद और नींबू का रस डालकर मिला लें. बस तैयार है आपका देसी नुस्खा. इस तैयार ड्रिंक को सुबह या फिर खाने के बाद भी पिया जा सकता है. यह ड्रिंक ब्लोटिंग को कम करती है.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 जीभ कैंसर क्या है? जानिए क्या जीभ का कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है या नहीं
क्यों फायदेमंद हैं पान के पत्ते
पान के पत्ते पाचन को दुरुस्त रखते हैं. इन पत्तों में मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट फूलने से लेकर अपच और हल्के दर्द से भी राहत दिलाते हैं. एसिडिटी होने पर भी आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. इन पत्तों से खांसी, जुकाम और मसूड़ों की सूजन भी ठीक होती है. ये पत्ते मूड ठीक करने में भी असरदार होते हैं और स्ट्रेस को कम करते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
- इस नुस्खे का बहुत ज्यादा सेवन ना करें. 1 से 2 पत्ते ही काफी होते हैं, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ना करें.
- तंबाकू, सुपारी या मीठे पान को खाने से बचें, केवल शुद्ध पान के पत्ते का ही इस्तेमाल करें.
- जिन लोगों को अल्सर या बहुत ज्यादा एसिडिटी की दिक्कत है वे इस नुस्खे को आजमाने से परहेज करें.
- प्रेग्नेंसी में इस नुस्खे को रोजाना ना आजमाएं.
- एकदम खाली पेट होने पर इस ड्रिंक को ना पिएं.
गैस दूर करने में ये नुस्खे भी आते हैं काम
- अगर आप गैस से परेशान हैं तो अजवाइन का पानी पी सकते हैं. अजवाइन को पानी में उबालकर पीने पर गैस से राहत मिलती है.
- सौंफ का पानी भी गैस का रामबाण इलाज साबित होता है. इसके गुण पेट को सूदिंग इफेक्ट्स देते हैं.
- एक गिलास पानी में जीरा उबालकर और छानकर पीने से भी गैस से राहत मिल जाती है.
यह भी पढ़ें – पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines