Vegetable for Belly Fat: आजकल पेट की चर्बी (Belly Fat) सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. इसलिए हमें गलत खाने-पीने की आदत, घंटों बैठकर काम करने की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से बचना चाहिए. साथ ही, अपनी थाली में शामिल होने वाली तमाम चीजों पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यकीनन पेट की चर्बी बढ़ेगी. बेहतर होगा कि आप पेट को राहत देने वाली सब्जी अपने आहार में शामिल करें. जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री के मुताबिक मूली खाना बेस्ट रहेगा, क्योंकि इसे खाने से पेट साफ होता है और भूख कम लगती है. आयुर्वेद में मूली को शरीर की सफाई करने वाली और वजन घटाने में मददगार सब्जी माना गया है.
इसे भी पढ़ें- रात में कितनी बार पेशाब आना होता है नॉर्मल? डॉक्टर बताते हैं कब है खतरे की घंटी
पेट की चर्बी कम करने वाली सब्जी कौन-सी है?
मूली में भरपूर मात्रा में फाइबर, पानी, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह कैलोरी में कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. अगर आप इस सब्जी को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा.
मूली क्यों है पेट की चर्बी घटाने में असरदार?
मूली में 95 प्रतिशत पानी होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता है. अगर कोई इंसान इसका सेवन करता है तो लंबे वक्त तक भरे पेट का एहसास होता है और वे कम खाते हैं. इसलिए मूली को वजन कम करने में मददगार है.
- वजन घटाने में मददगार
- कब्ज और गैस से राहत दिलाना
- पेट की चर्बी तेजी से घटाना
- शरीर को अंदर से डिटॉक्स करना
कब और कितनी मात्रा में खाएं मूली?
- मूली का सेवन हफ्ते में 3 बार करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा खाने से गैस बनने लगती है.
- दिन में मूली खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आप रात के बजाय दिन में खाएं.
- रात में कच्ची मूली खाने से बचें, क्योंकि इससे गैस बनने लगती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मूली खाने से ही पेट की चर्बी कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज या वॉक करना भी जरूरी है.
- आपको तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.
- भरपूर मात्रा में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
इसे भी पढ़ें- सुबह-सुबह पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया पूरे दिन एनर्जेटिक रहने का राज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
13 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
16 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines