पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट हैवी क्यों हो जाते हैं? डॉक्टर ने बताया राहत पाने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए

Periods Mein Breast Heavy Hone Ke Karan: महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की परेशानियां होती हैं. मूड खराब होने से लेकर दर्द होने तक, लेकिन क्या आपको कभी ब्रेस्ट में भारीपन महसूस हुआ है? एक्सपर्ट डॉक्टर उपासना का कहना है कि ऐसा अक्सर पीरियड्स आने से पहले होता है.

Heavy Breast Reasons

पीरियड्स में ब्रेस्ट हैवी होने के कारण. Image Credit- News24

Heavy Breast Reasons: पीरियड्स हर महीने आने वाली नेचुरल साइकिल है, जिसका सामना हर महिला करती है. इस दौरान उन्हें कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे सीने में दर्द होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, फ्लो जरूरत से ज्यादा होना या फिर हैवी ब्लीडिंग का सामना करना. हालांकि, यह लक्षण बिल्कुल आम हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द होने की भी शिकायत होती है. कई बार ब्रेस्ट हैवी होने लगते हैं. इस दौरान महिलाओं को क्या करना चाहिए? इसको लेकर आयुर्वेद में कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिसे आप अपना सकते हैं. हालांकि, हम आपको डॉक्टर उपासना के द्वारा बताए गए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से दर्द को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीरियड्स में ब्रेस्ट हैवी होने के कारण

इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार ब्रेस्ट में भारीपन, दर्द और सूजन होने की वजह एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर हो सकता है. कुछ महिलाओं को स्तनों में दर्द और सूजन की भी शिकायत होती है.

  • हार्मोनल बदलाव होना
  • शरीर में पानी रुकना
  • फाइब्रोसिस्टिक में बदलाव होना

क्या ब्रेस्ट हैवी होना नॉर्मल है?

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द, सूजन या भारीपन हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है. कई बार महिलाओं के स्तनों में सूजन और पानी जमा हो सकता है. इससे उन्हें दर्द और भारीपन महसूस होता है. हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि पीरियड्स में ऐसा होना नॉर्मल है और पीरियड आने के बाद ठीक भी हो जाता है.

विज्ञापन

पीरियड्स में ब्रेस्ट में भारीपन महसूस हो तो क्या करें?

  • अपने लिए सपोर्टिव ब्रा का चुनाव करें या दिन में अच्छी तरह से फिट होने वाली या बिना तार वाली ब्रा पहनें.
  • पीरियड्स के दिनों में अपने आहार में बदलाव करें. नमक का सेवन कम करें और हल्की चीजें खाएं, खूब पानी पिएं क्योंकि शरीर में पानी की कमी और सूजन की समस्या बढ़ सकती है.
  • सिकाई करें- अगर आपको ज्यादा भारीपन महसूस हो रहा है तो आपको सिकाई करने से राहत मिल सकती है. आप ईंट के टुकड़े से भी सिकाई कर सकती हैं.
  • मालिश करें- ब्रेस्ट की मालिश करके दर्द या भारीपन से राहत मिल सकती है. आपको अजवायन या हींग को गुनगुने तेल में डालकर इस्तेमाल करना होगा.

इसे भी पढ़ें- क्या सेंधा नमक खाने से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ