हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Menstrual Health: पीरियड्स के दौरान कहीं आप तो नहीं करती हैं ये 3 गलतियां? एक्सपर्ट ने बताया यही बढ़ाती हैं दर्द और थकान

Mistakes To Avoid In Menstruation: कई बार पीरियड्स का दर्द संभालना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे यह जानना जरूरी है कि कहीं हम क्या गलतियां कर रहे हैं. आइए योग और डाइट एक्सपर्ट Samriti से जानें.  

विज्ञापन
पीरियड्स में इन बातों का ध्यान रखें- Image Credit- Freepik

Common Period Mistakes: पीरियड्स हर महीने आता है, यह एक नेचुरल प्रोसेस है. इस दौरान लड़कियों को दर्द, कमजोरी, क्रैम्प्स या मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर समस्या उससे कहीं ज्यादा बढ़ जाए, जो नाकाबिले बर्दाश्त है तो हमें अपनी आदतों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो सेहत पर नेगेटिव असर डाल रही होती हैं. इसलिए आज हम आपको 3 ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से हर महिला को बचना चाहिए. हमें इनके बारे में योगा और डाइट एक्सपर्ट Samriti ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया है. 

इसे भी पढ़ें- जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल

पीरियड में की जाने वाली 3 गलतियां | 3 Common Period Mistakes

बाल धोना- एक्सपर्ट कहती हैं कि किसी भी महिला को पीरियड्स के शुरुआती 3 दिनों में बाल नहीं धोना चाहिए. इससे शरीर कमजोर या ठंडा महसूस करता है. शरीर को गर्मी ना मिलने की वजह से दर्द ज्यादा होने लगता है.
जंक फूड खाना- पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बाहर के खाने की क्रेविंग होती है खासकर जंक फूड की. लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. बाहर के खाने से ब्लोटिंग बढ़ सकती है, ऐंठन ज्यादा हो सकती है और एनर्जी पर भी इफेक्ट पड़ सकता है.
ज्यादा एक्सरसाइज करना- एक्सरसाइज करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा करना ठीक नहीं. खासतौर से पीरियड्स के दिनों में, बेहतर है कि हल्की और आसान एक्सरसाइज करें. क्योंकि तेज एक्‍सरसाइज करने से थकान और ऐंठन बढ़ सकती है, हार्मोन का बैलेंस भी खराब हो सकता है.  

विज्ञापन

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?

  • पेट या कमर के निचले हिस्से पर गर्म पानी से सिकाई करें.
  • इस मौसम में ठंडा पानी बिल्कुल भी ना पिएं. गर्म पानी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं.
  • तेल से मसाज करें ताकि आपको दर्द से आराम मिल सके.  
  • अदरक और हल्दी वाली चाय या काड़ा अपने आहार का हिस्सा बनाएं.
  • इसके अलावा, केले, हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे और डार्क चॉकलेट आदि खाने से भी दर्द से राहत मिल सकती है.
  • शरीर को हेल्दी रखने के लिए पानी पिएं और आयरन या प्रोटीन से भरपूर पौष्टिक भोजन खाएं. 

इसे भी पढ़ें- Health Tips: कैल्शियम की कमी के 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचानें वरना बढ़ सकती है दिक्कत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola