Periods Mein Kya Khana Chahiye: पीरियड्स हर महीने आने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है. इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे उन्हें पेट दर्द, ऐंठन, कमजोरी और मूड स्विंग्स जैसी परेशानियां महसूस होती हैं. इसलिए इस दौरान अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है, खासतौर पर उन महिलाओं को जिन्हें जरूरत से ज्यादा कमजोरी महसूस होती है. हालांकि, इस दौरान कुछ महिलाएं हर चीज खाने से परहेज करती हैं, लेकिन आप गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन की बताई चीजों को जरूर शामिल करें. साथ ही, गायनेकोलॉजिस्ट ने यह भी बताया है कि इस दौरान महिलाओं को पपीता, खजूर और सौंफ खाना सही है या नहीं. अगर सही है, तो किस तरह और कितना खाना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- शुगर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा इन 12 चीजों को डायबिटीज के मरीज जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
पीरियड्स के टाइम पपीता, खजूर और सौंफ खाने से क्या होता है?
पपीता- पपीता को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं, लेकिन डॉक्टर का कहना है कि अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तो पीरियड्स के दौरान आराम मिलेगा. पपीते में मौजूद एंजाइम्स गर्भाशय की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे ऐंठन और पेट दर्द कम हो सकता है. इसे खाने के लिए आपको पपीता हल्का गर्म करना होगा. इससे पीरियड्स नियमित तौर पर आने लगेंगे.
खजूर- अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमजोरी और थकान हो जाती है, जिसकी एक बड़ी वजह आयरन की कमी होती है. खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है और शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. इसलिए एक्सपर्ट ने इसे पीरियड्स के दौरान खाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि इससे चक्कर आने की समस्या कम होती है, बस आपको खजूर भिगोकर खाने होंगे.
सौंफ का पानी- एक्सपर्ट ने पीरियड्स में सौंफ का पानी पीने की सलाह दी है. एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ का पानी पीरियड्स के दौरान पिया जाता है तो पेट दर्द और गैस की समस्या में काफी राहत मिलती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं. आप सौंफ को चबाकर भी खा सकते हैं.
गायनेकोलॉजिस्ट अंबरीन की सलाह
हर महिला की बॉडी अलग होती है, इसलिए किसी भी चीज का असर भी सबके लिए अलग-अलग हो सकता है. हालांकि, अगर पपीता, खजूर और सौंफ को सीमित मात्रा में खाया जाता है तो किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता. अगर आपके दर्द रहता है तो ये चीजें काम आ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- आखिर कम उम्र में क्यों आ रहा है हार्ट अटैक? बाबा रामदेव ने बताया अटैक ना आए इसके लिए क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
10 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
13 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
15 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines