Period Hygiene Tips: हर महीने आने वाले पीरियड्स महिलाओं के लिए एक सामान्य हिस्सा होते हैं. लेकिन, यह बात ध्यान देने की है कि पीरियड्स के दौरान की गई छोटी-छोटी लापरवाहियां (Period Mistakes) आगे चलकर किसी बड़ी परेशानी का रूप ले सकती हैं. ज्यादातर महिलाएं दर्द और ब्लीडिंग पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन हाइजीन पर उतना ध्यान नहीं देतीं. कई बार गलत आदतों की वजह से अलग-अलग समस्याएं जैसे रैशेज, खुजली और इंफेक्शन हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स को अपनाया जाए. आइए जानते हैं किन टिप्स को हर महिला को फॉलो करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – Ovulation क्या होता है और कब होता है? जानिए पीरियड के कितने दिन बाद ओवुलेशन शुरू होता है
सही मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट का चुनाव करें
बाजार में कई तरह के सैनिटरी नैपकिन और प्रोडक्ट्स जैसे टैम्पॉन और मेंस्ट्रुअल कप भी आ गए हैं. लेकिन, ऐसे में जरूरी है कि अपनी सुविधा के अनुसार साफ और सुरक्षित सैनिटरी प्रोडक्ट का यूज करें. समय-समय पर आप जो भी सैनिटरी प्रोडक्ट यूज कर रही हैं, उसे चेंज भी करें.
पैड समय पर बदलना है जरूरी
अगर आप सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर रही हैं, तो हर 4 से 5 घंटे में पैड को बदल लें. लेकिन, अगर फ्लो ज्यादा हैवी है, तो 4 घंटे से पहले भी आप पैड बदल सकती हैं. ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि लंबे समय तक एक ही पैड का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया का खतरा बढ़ सकता है जिसकी वजह से रैशेज, बदबू और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
इंटिमेट हाइजीन में इन गलतियों से बचें
पीरियड्स के दौरान अपने इंटिमेट एरिया को साफ रखना बहुत जरूरी होता है. समय-समय पर इंटिमेट एरिया की सफाई करें, लेकिन तेज साबुन और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें. सफाई हल्के हाथों से करें और अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं.
डाइट भी निभाती है अहम भूमिका
पीरियड्स के दौरान डाइट का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. इसलिए फास्ट फूड खाने की जगह हरी सब्जियां, केला, पपीता, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और डार्क चॉकलेट जैसी चीजें खाएं. बहुत ज्यादा ऑयली, जंक फूड, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स लेने से बचें. अगर खानपान सही रहे, तो कमजोरी कम होती है और क्रैम्प्स कम होने में भी मदद मिलती है. इसके साथ ही 6 से 8 गिलास पानी भी पिएं.
आराम करें, लेकिन पूरे दिन बेड पर न रहें
इस दौरान जरूरी है कि सही से नींद पूरी की जाए, लेकिन हल्की फिजिकल एक्टिविटी करना भी उतना ही जरूरी है. इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. आप घर पर ही हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग या योगा कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें – रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है? 30 दिनों बाद शरीर में दिख सकते हैं ये 5 बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
19 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines