Period Cramps Relief: ऐसे बहुत सी लड़कियां और महिलाएं हैं जिनके पीरियड्स में काफी ज्यादा भयानक दर्द होता है. जिसके चलते लोग दवा खा लेते हैं जो कि सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है. इसके साथ ही बहुत से ऐसी महिलाएं हैं जो इस दर्द में बेहोश तक हो जाती हैं और कुछ ऐसे होते हैं जिनको दर्द ही नहीं होता है. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो पीरियड्स में होने वाले दर्द से डरते हैं या आप दवाई का सेवन कर लेते हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सी एक ऐसी चीज है जिसे खाकर आप इस दर्द से राहत पा सकते हैं और दवाई खाना भूल सकती हैं.
केले का करें सेवन
पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियां दर्द, ऐंठन या मूड स्विंग्स से परेशान रहती हैं, तो आप इन दिनों एक केले का सेवन कर सकती हैं. इसको खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है. केले में पोटैशियम (Potassium), विटामिन B6 और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है और पेट में होने वाले ऐंठन (Cramps) को कम करता है. पीरियड्स के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जो तेज दर्द महसूस होता है, उसे केले का सेवन काफी हद तक शांत कर सकता है.
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी रहता है रोजाना कमर में दर्द? सिर्फ एक कटोरी इस चीज का करें सेवन, मिल जाएगा आराम
केले में मौजूद विटामिन B6 मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जिससे चिड़चिड़ापन और थकान कम होती है. यह हार्मोन को संतुलित करता है और शरीर में सेरोटोनिन (Serotonin) के स्तर को बढ़ाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली मानसिक बेचैनी को कम करने में सहायक होता है. साथ ही, केला फाइबर (Fiber) से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट फूले होने की समस्या को भी कम करता है. इसलिए, एक केला रोज पीरियड्स के दौरान खाने से न सिर्फ दर्द में राहत मिलती है बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है.
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं तो कभी ना करें ये 5 काम, डॉक्टर ने बताया बच्चे को हो सकता है नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
16 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
20 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
22 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines