सुबह की यह एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, कहीं आप भी तो इस तरह नहीं करते अपने दिन की शुरुआत

Heart Attack: हाई ब्लड प्रेशर या तनाव ही नहीं बल्कि सुबह की यह एक गलती भी हार्ट अटैक की वजह बन सकती है. यहां जानिए हार्ट अटैक ना आए इसके लिए किस तरह सुबह की शुरुआत करनी चाहिए.

Heart Attack

हार्ट अटैक की वजह बन सकती है यह एक गलती.

विज्ञापन

Heart Attack Causes: ज्यादातर लोगों को लगता है कि कॉलेस्ट्रोल बढ़ने से, ब्लड प्रेशर से या फिर खानपान की गलतियों और तनाव से हार्ट अटैक आता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. सुबह के समय की गई यह एक छोटी सी गलती बड़ी समस्या की वजह बनती है. हार्ट अटैक आने के कारणों में एकदम से बीपी का बढ़ना, ऑक्सीजन फ्लो का कम हो जाना और रक्त धमनियों में प्लाक या थक्के जमना शामिल है और इन दिक्कतों को सुबह की यह एक गलती बढ़ा देती है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी है यह गलती जिस चलते आ सकता है हार्ट अटैक.

सुबह की गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह

सुबह के समय की गई यह एक गलती हार्ट अटैक की वजह बन सकती है. यह गलती है सुबह के समय हड़बड़ी करना. पलंग से तेजी से उतरना, एड्रलाइन पर भागना, हाइड्रेशन का ध्यान ना रखना और ब्रीदिंग रिदम का बिगड़ जाना. इससे दिल पर इंस्टेंट शॉक लगता है.

विज्ञापन

यह खतरनाक क्यों है?

  • एकदम से बीपी बढ़ जाता है.
  • ऑक्सीजन फ्लो कम हो जाता है.
  • ब्लड क्लोटिंग होने की संभावना बढ़ जाती है.
  • दिल बिना वॉर्म-अप के जबरदस्ती फाइट मोड पर चला जाता है.

यह भी पढ़ें – शरीर से शुगर को निचोड़कर निकाल देंगी ये 5 सब्जियां, High Blood Sugar कंट्रोल में आने लगेगी

क्या करना चाहिए

विज्ञापन
  • सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए.
  • कोशिश करें कि आप एकदम से खड़े ना हों बल्कि धीमी गति से दिन की शुरुआत करें.
  • कम से कम 3 गहरी सांसें लें.
  • अपने दिल को 2 से 3 मिनट दें जिससे वह सेटल हो सके.
  • अपने दिन को धीमी गति से बिना स्ट्रेस के शुरु करें.

हार्ट अटैक आने के वॉर्निंग साइन क्या होते हैं

हार्ट अटैक आने से पहले छाती में बेचैनी महसूस हो सकता है. छाती में भारीपन, दबाव और दर्द महसूस होता है. इसके अलावा कंधे, गर्दन और जबड़े में दर्द हो सकता है. ज्यादातर शरीर के बाएं हिस्से में यह ज्यादा होता है. सांस लेने में तकलीफ होती है और ठंडा पसीना सकता है. महिलाओं में हार्ट अटैक आने से पहले बहुत ज्यादा थकान, मतली, उल्टी, पीठ या जबड़े में दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ