बच्चों की परवरिश करना आसान काम नहीं होता है। खासतौर पर उन माता-पिताओं के लिए जो पहली बार मम्मी-पापा बनते हैं। बच्चे की सेहत सही रहे, इसके लिए वे हमेशा डॉक्टरों से और अनुभवी लोगों से सलाह-मशवरा लेते रहते हैं। मगर फिर भी कुछ गलतियां ऐसी होती हैं, जो शायद हमारे घरों में सालों से दोहराई जा रही हैं। जी हां, जैसे कि बच्चों के खान-पान के साथ। आपने देखा होगा कि कुछ घरों में बच्चे के जन्म लेते ही उसे शहद खिलाया जाता है, जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चे को सबसे पहले मां का पीला दूध ही पिलाना चाहिए और शुरुआती 4 महीने बच्चा मां के दूध पर ही निर्भर रहता है। ऐसी ही और भी गलतियां हैं, जिसमें चीनी और नमक शामिल हैं। कुछ घरों में नवजात शिशु को 1 साल के अंदर ही नमक खिला दिया जाता है और चीनी तो शायद 5 या 6 महीने होते ही बच्चे को दिया जाता है। ये दोनों आदतें गलत और बच्चे की सेहत के लिए खतरनाक होती हैं। इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।
कब खिलाएं नमक?
नमक आयोडिन की कमी दूर करता है और सभी के लिए जरूरी होता है, लेकिन हमें नमक कभी भी नवजात को नहीं देना चाहिए। डॉक्टर के अनुसार, बच्चों को नमक हमें पहले 1 साल तक बिल्कुल नहीं देना चाहिए क्योंकि इस समय बच्चों की लिवर और किडनी की ग्रोथ होती है, नमक की खपत ज्यादा होगी तो इससे उनके अंगों को नुकसान होगा। वे क्षतिग्रस्त होंगे और उनकी कार्यक्षमता कमजोर होगी। अमेरिकन अकेडेमी ऑफ पीडियाट्रिक्स द्वारा भी बताया गया है कि हम अगर 1 साल से कम के बच्चों को नमक खिलाते हैं, तो उनकी किडनी इमैच्योर होती है। ऐसे में इन बच्चों को आगे चलकर हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं हो सकती है। इन्हें 2 साल की आयु के बाद ही नमक खिलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स
चीनी खिलाने की सही उम्र क्या?
डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि 2 साल के बाद ही बच्चे को चीनी खिलानी चाहिए। इससे पहले अगर चीनी खिलाई जाए, तो बच्चे को ओबेसिटी, डायबिटीज से लेकर कार्डियो प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। शुगर की मात्रा कम उम्र में शरीर के अंदर जाए, तो बच्चे की ग्रोथ भी स्लो हो सकती है। साथ ही, अगर हम अपने बच्चों को तीन साल से पहले चीनी देने लगते हैं, तो उनमें इस उम्र से ही फूड क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं, जो कि पैकेज्ड फूड खाने की होती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
निर्माण विहार, दिल्ली के एमडी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक कहते हैं कि बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए उनके ईटिंग हैबिट को सुधारने की जरूरत होती है। अगर हम उन्हें चीनी-नमक की मात्रा कम आयु से देने लगते हैं, तो यह उनके शरीर के लिए सही नहीं होता है। छोटे यानी 1 साल से कम के बच्चों को नमक और 2 साल से कम के बच्चो को चीनी बिल्कुल नहीं देनी चाहिए। डॉक्टर यह भी बताते हैं कि हमें बच्चों को फलों का जूस भी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि उसमें भी शुगर होती है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 hr agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
3 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
6 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines