Peas Side Effects: हरे मटर को खाने के 5 नुकसान, किन्हें नहीं खाना चाहिए

Peas Side Effects: मटर एक सेहतमंद सब्जी है, जिसमें कई पौष्टिक गुण मौजूद हैं लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में जोरों-शोरों से बिकने वाली यह सब्जी हमारी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं है। डाइटीशियन से जानते हैं इसके नुकसान।

Peas Side Effects

Peas Side Effects

Peas Side Effects: सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब बिकती हैं। हालांकि, इस सीजन में मिलने वाली हर प्रकार की सब्जी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिसका ज्यादा सेवन हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है। वैसे तो यह खाने-पीने का नियम ही है। किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मटर एक ऐसी सब्जी है, जो सर्दियों में बेतहाशा बिकती और खाई जाती है। मटर में मौजूद पौष्टिक गुण भी सेहत को लाभ दे सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मटर खाना भी हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं डाइटीशियन से।

विज्ञापन

मटर के नुकसान

मटर एक पौष्टिक सब्जी है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। हम आपको यहां मटर खाने के 5 नुकसानों के बारे में बता रहे हैं, जो डाइटीशियन प्रेरणा चौहान ने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो के माध्यम से बताया है।

विज्ञापन

1. पेट की समस्याएं- मटर हाई फाइबर वेजिटेबल है, अगर कोई इसे जरूरत से ज्यादा खाएगा, तो उसे गैस, ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

2. पाचन संबंधी दिक्कतें- मटर में लेक्टिन नाम का एक प्रोटीन मौजूद होता है। यदि इसे ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, तो पाचन क्रिया पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा मटर खाने से पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

3. किडनी प्रॉब्लम्स- मटर में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। इससे किडनी स्टोन और गठिया की समस्या के होने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन

4. वजन बढ़ना- सर्दियों में अधिकांश लोग फैट युक्त चीजों का सेवन करते हैं। अगर साथ में आप मटर का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की अधिकता शरीर में हो सकती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

5. दवाओं के साथ साइड इफेक्ट- दरअसल, मटर में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो किसी-किसी दवाओं के साथ मिलकर नेगेटिव रिएक्ट कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं, तो मटर का सेवन सीमित या डॉक्टर से पुछ कर करें।

विज्ञापन

कितनी मटर खाएं?

वैसे तो किसी भी चीज को रोजाना खाना संभव नहीं होता है जब तक जरूरी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप रोजाना मटर खाते हैं, तो एक सामान्य मात्रा में खाएं। एक दिन में 1 कप यानी लगभग 150 ग्राम पकी हुई मटर खाना सही रहेगा। इसे अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर खाना भी फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

किन्हें मटर नहीं खाना चाहिए?

कुछ लोगों को मटर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जैसे यूरिक एसिड के मरीजों को, पेट की समस्याओं से परेशान लोगों को और किडनी स्टोन के मरीजों को भी मटर कम खानी चाहिए।

मटर के फायदे

  • मटर खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।
  • मटर खाने से दिल के रोगों से  बचा जा सकता है।
  • मटर खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ