हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्ट्रेस दूर करने के लिए क्या करें? पतंजलि एक्सपर्ट से जानिए योग और ध्यान कैसे खत्म करेगा टेंशन

Tension Ki Bimari Ke Sanket: दिमागी सुकून के लिए आप पतंजलि वेलनेस सेंटर की ओर रुख कर सकते हैं. यहां पर स्ट्रेस से डील करने के प्राचीन और आयुर्वेदिक तरीके आज भी अपनाए जाते हैं. यहां पर कई एक्सपर्ट्स की निगरानी में स्ट्रेस दूर करने के लिए योग और ध्यान की विधि को अपनाया जाता है. 

विज्ञापन
स्ट्रेस क्यों होता है? Image Credit- Chatgpt

Patanjali Stress Relief Remedies: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना बहुत ही आम हो चुका है. इंसान को हर छोटी बातों पर स्ट्रेस होने लगता है. कभी काम का दबाव, कभी परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है. अब तो ज्यादातर युवा यानि यंग लोग मानसिक बीमारी का शिकार होने लगे हैं. अगर समय रहते स्ट्रेस को कंट्रोल ना किया जाए तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक, स्ट्रेस लेने की वजह से इंसान इस हद तक प्रभावित हो जाता है कि इसे मरने का ख्याल आने लगता है. अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको दवा से ज्यादा दिमागी सुकून चाहिए. दिमागी सुकून के लिए आप पतंजलि वेलनेस सेंटर की ओर रुख कर सकते हैं. यहां पर स्ट्रेस से डील करने के प्राचीन और आयुर्वेदिक तरीके आज भी अपनाए जाते हैं. यहां पर कई एक्सपर्ट्स की निगरानी में स्ट्रेस दूर करने के लिए योग और ध्यान की विधि को अपनाया जाता है.

स्ट्रेस क्यों होता है?

  • ज्यादा काम करना
  • नींद की कमी होना
  • अनियमित दिनचर्या अपनाना
  • चिंता और नेगेटिव सोच रखना
  • कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ना  
  • हेल्थ इश्यू  होना

रोजाना होने वाले स्ट्रेस को नजरअंदाज करना क्यों ठीक नहीं है?

लोगों को अक्सर लगता है कि स्ट्रेस होना बहुत ही आम है. हर किसी को टेंशन किसी ना किसी बात पर हो जाती है, लेकिन हमें यह समझना जरूरी है कि स्ट्रेस के भी लेवल होते हैं. अगर वक्त रहते इसे कंट्रोल ना किया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. इंसान के दिमाग में बुरे ख्याल आते हैं, जिससे उनकी असल जिंदगी प्रभावित होती है. इसलिए शुरुआत से ही स्ट्रेस को कंट्रोल करने की कोशिश करें. आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या योग और ध्यान ना करने की वजह से शुरू होती है. इसलिए अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से योग या ध्यान को शामिल करें, जिससे सही तरीका पतंजलि वेलनेस एक्सपर्ट्स के जरिए लगाया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- जीभ पर दिखते हैं आयरन की कमी के लक्षण, जानिए Iron को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

विज्ञापन

किन योगासन को करने से स्ट्रेस से मिल सकता है छुटकारा?

पतंजलि की वेलनेस क्लास में रोजाना स्ट्रेस से बचने के लिए योगासन करवाए जाते हैं. ताड़ासन, भुजंगासन, बालासन, शवासन और ध्यान को कर सकते हैं.  यह योग ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. तनाव और चिंता को कम करने के लिए अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान जैसी क्रियाएं बेहद प्रभावी मानी जाती हैं. जब मन शांत होता है तो उसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है. 

ध्यान लगाने का सही तरीका क्या है? 

  • सबसे पहले शांत जगह पर बैठ जाएं.
  • फिर अपनी दोनों आंखें बंद करें. 
  • गहरी सांस लें और फिर छोड़ें. 
  • 10 से 15 मिनट तक ध्यान लगाएं.  

ध्यान लगाने के फायदे

फोकस बढ़ता है- ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग स्थिर होता है.
एंग्जायटी कम करता है-  यह चिंता और घबराहट को कम करने में मदद करता है.
पॉजिटिव सोच बढ़ाता है- ध्यान से मानसिक स्थिति बेहतर होती है और सकारात्मकता आती है. 

विज्ञापन

पतंजलि के आयुर्वेदिक टिप्स क्या हैं? 

योग और ध्यान लगाने के साथ-साथ आपको अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान लगाने की जरूरत है. आप सुबह जल्दी उठकर अपना रूटीन सही करें. हल्का और संतुलित खाना खाएं और ब्राह्मी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियां का सेवन करें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन जड़ी-बूटियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए.  

इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा बच्चे को हो गया है ऑटिज्म? यहां जानिए कैसे दिखते हैं Autism के लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola