बाबा रामदेव का प्रोटीन बूस्टर है पतंजलि सोया चंक्स, खाने से मिलेंगे ये फायदे

Soya Chunks Benefits: सोया चंक्स या सोया बीन, आपने अक्सर यह फूड खाया होगा. पतंजलि का सोयाबीन आपके लिए हेल्दी और किफायती विकल्प हो सकता है. नियमित रूप से इस सोयाबीन के सेवन से मसल गेन, वेट लॉस और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है.

Patanjali soya chunks

Soya Chunks Benefits: आज के समय में फिटनेस और हेल्दी डाइट हर किसी की प्राथमिकता बन चुकी है. बीते कुछ सालों में लोगों को समझ आया है कि अच्छा खान-पान ही अच्छी सेहत का राज है. इसलिए लोगों ने खाने-पीने में अपनी पसंद को भी काफी बदला है. प्रोटीन के लिए लोग प्रोटीन पाउडर का अधिक इस्तेमाल किया करते थे, लेकिन अब उसके दुष्परिणामों को देखते हुए लोग प्राकृतिक विकल्पों की तलाश करते हैं. सोयाबीन या सोया चंक्स वह विकल्प बन सकता है.

विज्ञापन

आप पतंजलि का सोया चंक्स खा सकते हैं. यह उत्पाद वसा रहित सोया की दाल के आटे से तैयार किया जाता है. इसमें कोलेस्ट्रॉल और एक्सट्रा फैट बिल्कुल नहीं होता है, जिससे यह शुद्ध, हल्का और सेहतमंद फूड ऑप्शन बन जाता है.

विज्ञापन

प्रोटीन का नेचुरल सोर्स

पतंजलि सोया चंक्स में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसे शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं. इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स शरीर के विकास और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं.

विज्ञापन

वेट लॉस में सहायक

अगर आप वजन घटाने और मसल्स गेन की कोशिश कर रहे हैं तो पतंजलि सोया चंक्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. इसे आप आसानी से उबालकर और सब्जियों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन की तरह बना कर खा सकते हैं.

पतंजलि रिसर्च सेंटर में हुआ तैयार

पतंजलि सोया चंक्स पूरी तरह नेचुरल, प्रिजर्वेटिव-फ्री और गुणवत्ता से भरपूर उत्पाद है, जो पतंजलि की विश्वसनीयता पर खरा उतरता है. बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि ने इसे लोगों तक पहुंचाने से पहले हरिद्वार में स्थित अपने रिसर्च सेंटर में इसकी गुणवत्ता, पोषक तत्व इत्यादि का परीक्षण किया था. पतंजलि सोया चंक्स न केवल हमारे भोजन का पोषण बढ़ाते हैं बल्कि सेहत को सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ