Patanjali News: कोलेस्ट्रॉल की बीमारी एक गंभीर लाइफस्टाइल डिजीज है। इस समस्या के अनियंत्रित होने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और बीपी जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लाखों लोगों में वर्ल्डवाइड लेवल पर पाई जाती है। खासतौर पर युवाओं में यह प्रॉब्लम पिछले कुछ समय से ज्यादा देखी जा रही है। अनहेल्दी इटिंग, तला-भुना भोजन, शराब पीना और सही आदतों का पालन नहीं करने से यह बढ़ रही है। कई हेल्थ रिसर्च इस बारे में पुष्टि करती हैं कि कोलेस्ट्रॉल एक ग्लोबल बर्डन है। पतंजलि की दिव्य लिपिडोम खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।
क्या है दिव्य लिपिडोम?
डिसलिपिडेमिया नामक कोलेस्ट्रॉल से संबंधित बीमारी को दूर करने में लिपिडोमा की अहम भूमिका रही है। यह बीमारी शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है, जिसमें खून में भी कोलेस्ट्रॉल के कण बनने लगते हैं। यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि इससे कार्डियो प्रॉब्लम्स और हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: रामदेव से जानें पतंजलि वेलनेस सेंटर के 7 बेसिक नियम, जो आपको रखेंगे फिट
कितनी असरदार दवा?
भारत में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या को देखते हुए पतंजलि आयुर्वेद ने लोगों के लिए आसान और आयुर्वेदिक समाधान ढूंढ लिया है। दिव्य लिपिडोम पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार, में बनी हर्बल मेडिसिन है। इसको बनाने में 5 औषधीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं।
ये हैं 5 मुख्य जड़ी-बूटियां
1. अर्जुन की छाल- हृदय को मजबूत करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करती है।
2. गुग्गुल- ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल को घटाने में मददगार।
3. लौकी- इस सब्जी का रस पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। यह फैट को भी कम करता है।
4. दालचीनी- इस मसाले की मदद से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। यह दिल की सेहत को भी सुधारने में मदद करती है।
5. लहसुन- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लहसुन में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले कई गुण पाए जाते हैं। इस दवा में भी लहसुन का इस्तेमाल किया गया है।
दवा के लाभ
- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करें।
- हृदय रोगों के जोखिम को घटाएं।
- लिवर और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करें।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
- शरीर में फैट को बर्न करने में मदद करता है।
ये भी पढे़ं- Patanjali News: कोरोनिल पर उठे थे सवाल, 69% मरीजों को 3 दिन में किया ठीक, आयुष मंत्रालय ने भी माना असरदार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
19 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
20 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
22 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
23 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines