TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Patanjali News: इंसुलिन इंबैलेंस का टेंशन खत्म! पतंजलि का करेला-जामुन रस पीने से कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Patanjali News: शुगर के मरीजों की संख्या लगातार देश और दुनिया में बढ़ने लगी है। अगर आप भी शुगर नियंत्रण के लिए किसी आयुर्वेदिक विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो पतंजलि का करेला-जामुन 50-50 जूस ट्राई करें। जानिए इस जूस के फायदे।

Patanjali News: डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला और जामुन को सदियों से फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना करेला-जामुन का रस पीता है तो उसका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। शुगर की बीमारी इन दिनों बहुत आम हो गई है। इसके लिए हमेशा दवा या इंसुलिन लेना सही नहीं होता है। ये सभी लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियां होती है। हमें इनके उपचार में कुछ आयुर्वेदिक उपचारों की भी मदद लेनी चाहिए, ताकि एलोपैथिक दवा का सेवन कम से कम किया जाए। पतंजलि के करेले-जामुन 50-50 जूस के बारे में कितना जानते हैं आप? इस रिपोर्ट में जानिए जूस के फायदे।

क्या है करेला-जामुन 50-50 जूस?

करेला-जामुन 50-50 जूस, इन दोनों फूड्स का रस है, जिन्हें मिलाकर एक एक्सट्रैक्ट तैयार किया गया है। बता दें कि करेला शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद सब्जी होती है। वहीं, जामुन खाने से भी खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रण करने वाले गुण होते हैं। हालांकि, अगर कोई रोजाना फ्रेश करेले और जामुन के रस का सेवन करता है, तो वह ज्यादा फायदेमंद होता है, मगर लोग इसे नहीं पी पाते हैं। इसके 2 कारण है- पहला इसका कड़वा स्वाद, जो सबको पसंद नहीं आता है। दूसरा- समय, आजकल लोगों के पास उतना समय नहीं है कि वे रोज इसका जूस निकालें और पिएं। ये भी पढ़ें- Patanjali News: इम्यूनिटी होगी मजबूत, रोज खाएं 1 चम्मच च्यवनप्राश, मिलेंगे 10 फायदे

पतंजलि करेला-जामुन 50-50 जूस है बढ़िया विकल्प

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि ने देशवासियों के लिए पतंजलि का स्वदेशी करेला-जामुन का जूस बनाया है। इसका निर्माण कंपनी ने अपने हरिद्वार वाले प्लांट में ही किया है। पतंजलि करेला जामुन 50-50 जूस एक प्राकृतिक और ताजगी देने वाला ड्रिंक है जिसमें करेले और जामुन के गुण शामिल होते हैं। इस जूस में कई जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हैं। इस जूस में करेला रस 50% और जामुन रस 50% होता है।

जूस पीने के फायदे

  • ब्लड शुगर कंट्रोल करें।
  • जामुन में जैम्बोलिन होता है, जो शुगर स्पाइक नहीं होने देता है।
  • लिवर और पाचन को सुधारें।
  • करेला और जामुन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।
  • वजन कम करने में सहायता प्रदान करता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है।

जूस पीने का सही तरीका

इस जूस को आप रोजाना सुबह खाली पेट 20-30 ml आधे कप गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें, खासकर तब, जब आप डायबिटीज की दवा या इंसुलिन ले रहे हैं। ये भी पढ़ें- क्या है पतंजलि की आहार चिकित्सा? जानें क्यों सभी के लिए फायदेमंद है यह तरीका Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  


Topics:

---विज्ञापन---