Patanjali News: चोट लगना भी हम सबकी जिंदगी का हिस्सा है। फिर चाहे घर में छोटे बच्चे हों या फिर बड़े क्यों न। खेलते-कूदते बच्चों को या स्कूल के प्रोजेक्ट बनाते हुए, बच्चों के हाथों या कहीं और कट लग ही जाता है। रसोई में काम करते हुए घर की औरतों के हाथों में भी कोई न कोई चोट लगती रहती है। इन सबका तुरंत इलाज करने के लिए हमें किसी पट्टी की जरूरत होती है। नॉर्मल मलहम पट्टी करने में ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए लोग बैंडेज का यूज करते हैं। पतंजलि की हीलोम ड्रेसिंग एक प्राकृतिक समाधान है, जो हर छोटी-मोटी चोटों, जलन, घाव और स्किन इन्फेक्शन का तेजी से इलाज करता है।
पतंजलि सेंटर में बनाया गया
पतंजलि दिव्य का यह प्राकृतिक बैंडेज हरिद्वार के पतंजलि रिसर्च सेंटर में तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए विधारा, रेवांडचिनी, हल्दी और नीम का इस्तेमाल किया गया है। इसे दिव्य हीलोम ड्रेसिंग कहते हैं, जो एंटीसेप्टिक और हीलिंग एजेंट्स से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से तुरंत राहत और स्किन को ठीक करने में सहायता करता है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: पतंजलि के आचार्यकुलम स्कूल में छात्रों ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट!
क्यों चुनें हीलोम ड्रेसिंग?
इस आयुर्वेदिक बैंडेज के प्रयोग से चोट या कट में तुरंत राहत मिल जाती है। इसकी मदद से जलन और सूजन में आराम मिलता है। यह बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। इसे हर कोई आसानी से उपयोग कर सकता है।
हीलोम ड्रेसिंग से जुड़ी जरूरी बातें
- यह प्राकृतिक और औषधीय गुणों से भरपूर होती है, जैसे कि एलोवेरा, हल्दी, और तुलसी। इससे स्किन पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होंगे।
- एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर, जिससे चोट पर लगाते ही संक्रमण से बचाव हो सकता है।
- स्किन की सुरक्षा, हीलोम ड्रेसिंग घाव पर परत बनाकर हवा से बचाता है और तेजी से रिकवर करने मदद करता है।
- यह छोटे और सुविधाजनक पैकेज में उपलब्ध है, जिसे आप कहीं भी अपने साथ कैरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानिए पतंजलि की किस दवा को खाने से कंट्रोल रहेगा बीपी?
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
19 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
21 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines