प्राकृतिक तरीके से करें लिवर की सुरक्षा…पतंजलि दिव्य लिवामृत की 2 खुराक से सेहत रहेगी दुरुस्त

Health News: पतंजलि की दिव्य लिवामृत एडवांस लिवर की सेहत के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है. यह लिवर को डिटॉक्स करती है, पाचन में सुधार करती है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है. जानें इसके फायदे और सेवन विधि के बारे में.

patanjali

Health News: मॉडर्न लाइफस्टाइल में अनियमित खानपान, तनाव, प्रदूषण और बेवजह की दवाओं का अत्यधिक सेवन हमारे लिवर पर सीधा असर डालता है. बता दें कि लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो न सिर्फ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है बल्कि पाचन क्रिया को बढ़ाने, शरीर में ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में हमें लिवर को सुरक्षित रखने के लिए आयुर्वेदिक विकल्पों की जरूरत होती है. पतंजलि की दिव्य लिवामृत का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं इस दवा के फायदों के बारे में.

विज्ञापन

लिवर की बीमारियों के कुछ कारण

  • अत्यधिक तला-भुना भोजन खाने से लिवर पर दबाव बढ़ता है, जिससे फैटी लिवर जैसी बीमारियां होती हैं.अधिक शराब का सेवन करने से भी लिवर डैमेज होता है.
  • हेपेटाइटिस A, B, C, D, E जैसे वायरस लिवर को प्रभावित करते हैं, जिससे हेपेटाइटिस और लिवर फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ये लिवर से संबंधित वायरल इंफेक्शन्स होते हैं.
  • अत्यधिक मोटापा यानी ओबेसिटी से भी लिवर डिजीज होते हैं.

ये भी पढ़ें-फेस्टिव सीजन में तला-भुना खाने के बाद खराब नहीं होगा पेट, खाएं पतंजलि पाचक हींग गोली

विज्ञापन

क्यों खास है पतंजलि दिव्य लिवामृत?

बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि द्वारा यह दवा बनाई गई है. इस दवा को बनाने के लिए विश्वसनीय डॉक्टरों और आयुर्वेदाचार्यों की मदद ली गई है. पतंजलि की दिव्य लिवामृत एडवांस एक ऐसी भरोसेमंद आयुर्वेदिक दवा है, जिसमें प्राचीन जड़ी-बूटियों का अद्भुत संगम है. इसमें भूमि आंवला, मकोय, दारु हल्दी, कसानी, गिलोय, पुनर्नवा और कालमेघ जैसी औषधियां है.

इसे नियमित रूप से खाने से लिवर डिटॉक्स होता है, सूजन कम होती हैं और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है.

विज्ञापन

इस दवा के प्रमुख लाभ समझें-

  • यह दवा लिवर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करती है.
  • यदि किसी को फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और पीलिया जैसी बीमारियां होती है तो यह दवा उसमें भी सहायक है.
  • पतंजलि लिवामृत पाचन को सुधारता है और गैस-एसिडिटी की समस्या को कम करता है.
  • रोजाना इस दवा की खुराक लेने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

दवा खाने का सही तरीका जानिए

इस दवा की रोजाना 2 गोलियां सुबह और 2 गोलियां शाम में लेनी चाहिए. पतंजलि की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इन गोलियों को भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ लेना होता है. केमिकल युक्त दवाओं की बजाय अब लिवर की देखभाल के लिए पतंजलि की दिव्य लिवामृत एडवांस बेहतरीन दवा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ